कुल्लू के बदाह में दर्दनाक सडक़ हादसा; बाइक सवार युवक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

--Advertisement--

Image

कुल्लू – आदित्य

जिला कुल्लू के बदाह के पास बाइक दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई है, जबकि एक घायल हो गया है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सडक़ हादसा बीती रात उस दौरान हुआ जब भुंतर की तरफ से एक बाइक पीबी 02 बी वाई – 5664 कुल्लू की तरफ आ रहा था। बाइक जब बदाह के समीप पहुंची, तो चालक बाइक से अपना नियंत्रण खो बैठा और बाइक दुर्घटना का शिकार हो गई।

दुर्घटना का पता चलते ही मौके पर मौजूद लोगों द्वारा हादसे में घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू लाया, जहां डॉक्टर द्वारा एक युवक को मृत घोषित कर दिया गया। हादसे में घायल हुए दूसरे घायल युवक आर्यन (23) पुत्र राज कुमार निवासी कहूधार, भुंतर जिला कुल्लू को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है।

सूचना मिलते ही पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंच गया तथा घटना से जुड़े सभी तथ्यों की जांच के पश्चात पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। जांच में पाया गया कि हादसा बाइक चालक की तेज रफ्तार के कारण हुआ है।

पुलिस अधीक्षक गुरुदेव शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक की पहचान विकास (24) पुत्र भगत राम निवासी शुरढ तहसील भुंतर जिला कुल्लू के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...