कुतिया ने दिया अजीबोगरीब बच्चे को जन्म, देखने को उमड़ा हुजूम; चढ़ाया जा रहा चढ़ावा

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

बिहार के गोपालगंज जिले का एक गांव चर्चा का विषय बना है। सिधवलिया प्रखंड के काशी टेंगराही पंचायत की वतिया टोला में चर्चा एक कुतिया के बच्चे को लेकर छिड़ी है। उसके आठवें बच्चे पर गांव के लोग चढ़ावा चढ़ाने पहुंच रहे हैं।

कुतिया ने बकरी की आकृति के बच्चे को जन्म दिया है। उसे देखने के लिए दूर-दराज से लोग गांव पहुंच रहे हैं। इसकी सूचना वन विभाग की टीम को भी दी गई है।

कुतिया के बच्चे को देखने के लिए हुजूम

मिली जानकारी के अनुसार सिधवलिया प्रखंड के काशी टेंगराही पंचायत के वतिया टोला में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक कुतिया ने आठ बच्चों को जन्म दिया है, जिसमें सात बच्चे की आकृति कुत्ते जैसी है।

जबकि एक बकरी के जैसा दिखता है। वह बोलता भी मेमने के जैसा है। ग्रामीणों को जब इस बात का पता चला तो आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे। कुछ ही देर में कुतिया के बच्चे को देखने के लिए हुजूम लग गया।

आस्था से चढ़ाया जा रहा चढ़ावा

दरअसल, वृतिया गांव के शंभू दास के घर के पास कुतिया ने आठ बच्चों को जन्म दिया। उसके सातवें बकरी की जैसी आकृति वाले बच्चे को देखने के लिए सीमावर्ती कई गांवों के लोगों की भीड़ जुट रही है। स्थानीय लोग आस्था मानकर उस पर चढ़ावा भी चढ़ा रहे हैं।

ग्रामीण तेजेश्वर मिश्रा, पूर्व मुखिया विनय यादव सहित कई लोगों ने बताया कि कुत्ते के बकरी जैसा जन्मा बच्चा मेमना की तरह की बोल रहा है। उसकी आवाज कोतूहल का विषय बनी है। इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...