कुतिया को बचाने के लिए तेंदुए से भिड़ गया नौजवान

--Advertisement--

Image

मंडी- नरेश कुमार

नगर पंचायत रिवालसर वार्ड-2 निवासी सुधांशु वशिष्ठ (24) अपनी बहादुरी के कारण चर्चा में आ गया है। घटना बीती रात की है जब एक तेंदुए ने मध्यरात्रि करीब 1 बजकर 30 मिनट पर वार्ड नंबर-2 में सुधांशु के घर की दहलीज पर सोई हुई एक लावारिस कुतिया पर हमला बोला। सुधांशु घर में अकेला था और अभी सोया नहीं था कि अचानक उनके दरवाजे पर गुर्राने की आवाज सुनाई दी। जैसे ही उसने खिड़की से झांक कर देखा तो बाहर एक तेंदुआ कुत्तिया को दबोचे हुए घसीट रहा था और कुतिया प्राण बचाने के लिए संघर्ष कर रही थी।

सुधांशु ने आव देखा न ताव अपने टेबल के ऊपर से पानी से भरी बोतल उठाई और बाहर निकल कर तेंदुए के सिर पर जोर से पटक मारी जिससे तेंदुए की पकड़ ढीली पड़ गई। इतने में दूसरे अपार्टमैंट में रह रहे लोग घर से बाहर निकल आए और उन्होंने भी डंडे से तेंदुए पर धावा बोल दिय, जिससे उसने अपने शिकार को छोड़ दिया और जंगल की तरफ भाग खड़ा हुआ।

रिवालसर के वैटर्नरी डाॅक्टर तथा नगर पंचायत कर्मियों ने भी कुतिया का मौके पर जाकर इलाज किया। नगर पंचायत अध्यक्ष रीता देवी, उपाध्यक्ष कश्मीर सिंह, पार्षद लाभ सिंह, सुनीता गुप्ता, कमल गुप्ता, सुलोचना व शोभना सहित स्थानीय जनता ने युवक के साहस भरे कार्य की प्रशंसा की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...