कुठेड समिति सदस्य सुरेंद्र कुमार को पूर्व समिति उपाध्यक्ष बलवीर सिंह पठानिया ने जूस पिलाकर धरने से उठाया

--Advertisement--

Image

नगरोटा सूरियां – कांगड़ा

ब्लाक समिति नगरोटा सूरियां की बस स्टैंड के समीप जमीन में स्थानीय पंचायत द्वारा बनाये जा रहे पंचायत भवन के विवाद पर शनिवार को ब्लॉक समिति अध्यक्ष पूजा देवी की अध्यक्षता में सदस्यों की एक आपातकालीन बैठक की गई।

जिनमें बीडीओ सुषमा धीमान व पंचायत अधिकारी संजीव सूद भी उपस्थित रहे बैठक में समिति सदस्यों ने बीते दिन एसडीएम ज्वाली को एक ज्ञापन देकर अपनी जमीन पर स्थानीय पंचायत के कब्जे का आरोप लगाया व वहां हो रहे भवन के कार्य को रोकने के लिये मांग की गई थी।

एसडीएम महिंद्र प्रताप सिंह ने तीन दिन में उन्हें पूरी रिपोर्ट देने के लिये बीडीओ को आदेश दिए थे। बैठक में सर्वसहमति से पारित किया गया कि उक्त जमीन पर समिति का ही अधिकार है जिसे किसी को भी नहीं दिया गया था तथा पंचायत द्वारा वहां पर भवन के कार्य के लिए उन्हें किस ने अनुमति दी है।

अगर पंचायत के पास कोई प्रमाण भी है तो उसे कार्यकारी अधिकारी (बीडीओ) जल्द ही जिला पंचायत अधिकारी को लिखत में रद्द किये जाने के आदेश जारी करें।

बैठक में सर्वसहमति से पारित किया गया कि उक्त जमीन पर माननीय अदालत से सोमवार को कार्य न करवाने के आदेश लिये जाएं जिसके लिये समिति सदस्य राजेश्वर, जोगिन्द्र पल व सुरिन्द्र की कमेटी बनाई गई।

समिति सदस्यों ने बताया कि एसडीएम ज्वाली के आदेशों व अदालत की स्टे लेने के बीच अगर पंचायत कार्य शुरू करेगी तो ठेकेदार व पंचायत पर पुलिस में मामला दर्ज किया जाएगा जिसकी जिम्मेवारी कार्यकारी अधिकारी (बीडीओ) की रहेगी।

समिति सदस्यों ने जिलाधीश से मांग की है कि स्वयं संज्ञान लेकर उक्त मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को सजा दी जाए। वहीं बीती शाम से इस संदर्भ में ब्लॉक कार्यालय के प्रांगण में भूख हड़ताल पर बैठे कुठेड समिति सदस्य सुरेंद्र कुमार को पूर्व समिति उपाध्यक्ष बलवीर सिंह पठानिया ने जूस पिलाकर धरने से उठाया।

सुरिन्द्र कुमार ने कहा कि यदि राजनीतिक दवाव के चलते इस मामले को दवाया गया तो वह न्याय के लिये फिर से भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे।

इस बैठक में समिति उपाध्यक्ष धीरज अत्री, जगदीश, मनजीत, शेर सिंह, रजनेश्वर सिंह, सरूप कुमार, साक्षी देवी, कुसुम, सुनीता, वनमाला आदि मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...