किराये के मकान में रह रही महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

--Advertisement--

किराये के मकान में रह रही महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

बीबीएन – रजनीश ठाकुर

नालागढ़ के चुहूवाल में एक महिला के फंदा लगाकर आत्महत्या का मामला सामने आया । मृतक महिला की पहचान कोमल वर्मा पत्नी आलोक वर्मा उत्तर प्रदेश से हुई जो कि चुहूवाल में किराये के मकान में अपने पति के साथ रहती थी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के लिए नालागढ़ अस्पताल में भेज दिया है जिसके बाद परिजनों के हवाले किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार मकान मालिक महिला देर शाम को जब किरायेदार कोमल वर्मा को देखने गई तो देखा कि उक्त महिला कमरे की छत पर लगे पंखे से फंदा लगाकर लटकी हुई है, जिसके बाद तुरंत महिला के पति को सूचित किया।

सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। थाना नालागढ़ के तहत मामले की कार्रवाई अमल में लाई जा रही।

एसएसपी मोहित चावला का कहना है कि चुहूवाल में महिला द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या का मामला सामने आया है। उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...