किराए के मकान में रह रही नाबालिग युवती अचानक लापता, पिता ने लगाई मदद की गुहार

--Advertisement--

बिलासपुर, 21 सितंबर – सुभाष चंदेल

जनपद के टोबा में किराए के मकान में रह रही एक नाबालिग युवती अचानक घर से लापता हो गई है। जानकारी के अनुसार युवती के पिता ऋषि पाल गांव चकरपुर तहसील शाबबाद जिला रामपुर-उत्तर प्रदेश ने बताया कि वह टोबा में पिछले 15 साल से किराए पर रह रहा है तथा मजदूरी का काम करता है। गत 16 सितंबर को वह उसकी पत्नी व बेटा काम पर चले गए, जबकि उसकी नाबालिग बेटी घर पर ही थी।

शाम को जब वह काम से वापस आए तो अपनी बेटी को गायब पाया। अपने स्तर पर खोजने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मिल रही है। डीएसपी नयनादेवी विक्रांत बोंसरा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला दर्ज कर लड़की की तलाश की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों पर भर्ती, 24 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों के लिए 24...

सुख आश्रय योजना के 41 लाभार्थियों को 3-3 लाख की मदद, अब अपने घर का सपना होगा पूरा

हिमाचल की सुख आश्रय योजना के तहत 41 लाभार्थियों...