किन्नौर से ड्रोन के जरिए सेब पहुंचाने का ट्रायल सफल, 6 मिनट में तय किया 5KM का सफर

--Advertisement--

Image

किन्नौर – एस पी क्यूलो मथास

हिमाचल की आर्थिकी में सेब का बड़ा और अहम योगदान है और किन्नौर प्रदेश का एक सेब बहुल क्षेत्र है। हर साल किन्नौर में करीब 36 लाख सेब पेटियों का उत्पादन होता है। लेकिन दुर्गम क्षेत्र होने के चलते बागवानों को अपनी सेब की खेती को मंडियों तक पहुंचाने में कई दिन लग जाते हैं।

जिस कारण बागवानों को फसलों के उचित दाम नहीं मिल पाते। लेकिन अब जल्द ही बागवानों को इस समस्या से निजात मिलने वाली है, क्योंकि अब किन्नौर के बागवान सेब और अन्य नकदी फसलों को मंडी तक पहुंचाने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल कर सकेंगे।

विप्रो कंपनी द्वारा किन्नौर के चिनार गांव से ड्रोन के जरिए सेब की पेटी को पहुंचाने का ट्रायल शुरू किया गया था जो सफल रहा है। ट्रायल के दौरान ड्रोन ने निचार के छोत कंडा से निचार मिनी स्टेडियम तक सेब की पेटी के साथ सिर्फ 6 मिनट में 5 घंटे का सफर तय किया।

बता दें कि निचार एक दुर्गम क्षेत्र है यहां से एक आदमी को सेब की पेटी के साथ मिनी स्टेडियम तक पहुंचने में करीब 5 घंटे तक का समय लग जाता है। अब जल्द ही इससे बड़े ड्रोन जिसकी क्षमता सेब की चार पेटी उठाने तक की होगी का ट्रायल किया जाएगा। वहीं, ड्रोन के सफल ट्रायल के बाद यहां के बागवानों में भी उम्मीद की किरण जगी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...