काव्या वर्षा के संग्रह नीलगगन को छूने दो का लोकार्पण।

--Advertisement--

Image

दरकाटी/ज्वाली, शिवू ठाकुर

सराज्यासभा सांसद इंदु गोस्वामी ने सरदार शोभा सिंह ओडीटोरियम टांडा में दिव्यांग बेटी काव्या वर्षा के काव्य संग्रह ‘नीलगगन को छूने दो ‘ का लोकार्पण किया| उन्होंने अपनी शुभकामनाओं में कवित्री के पर्यासों को सराहते हुए कहा की काव्या वर्षा ने समाज को दिशा देने का अद्भुत प्रयास किया है|

जहां लोग छोटी सी तकलीफ पर हार मान लेते हैं, वहीं इतनी समस्याओं के बाबजूद भी बड़े हौसले से जीवनयापन कर रही हैं| डा. विजय कुमार पूरी जिनका इस काव्य संग्रह के प्रकाशिन में पूरा योगदान रहा है| उन्होंने बताया की भावनाओं से भरा ह्रदय सम्बेदन शून्या नहीं हो सकता|

एक ऊँगली से करती हैं मोबाइल पर लिखने का काम: काव्या वर्षा का पूरा शरीर नहीं चलता| वह बाएं हाथ की पहली ऊँगली से लिखने का काम करती हैं| वह आज तक स्कूल भी नहीं गई| मोबाइल पर ही पढ़ना-लिखना सिखा| ऐसी भावनाओं को आवाज़ देता काव्य संग्रह: काव्या वर्षा का रचना संसार हर प्रकार की भावनाओं को आवाज़ देता है, किन्तु जो रोष-आक्रोश तड़प सामाजिक विसंगतियों या विद्रपताओं के लिए है, वह सब उनका भोगा हुआ यथार्थ प्रतिबिंबित होता है|

लिंग भेद, नारी असमानता, दिव्यांगता पर लोगों का कटु व्यवहार उन्हें भीतर तक हिला गया है, तभी तो उनकी अधिकांश रचनाओं में समाज से, समाज के ढेकेदारों से भांति-भांति के प्रशन हैं| काव्या वर्षा की कविताओं में भाषा का सहज एवं सरल रूप है, पर उसकी मारक क्षमता बड़ी है क्यूंकि वह सीधे ह्रदय पर चोट करती है| कई प्रकार के नए मुहावरे, सूक्तियां और प्रतिकों का सार्थक प्रयोग अपनी रचनाओं में किया है !

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...