काले रंग के कपड़े, पास में हेलमेट और चप्पल, दो टुकड़ों में कटा मिला नर कंकाल

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

पुलिस थाना इंदौरा के अंतर्गत भोगरवां पंचायत के मलाल के साथ लगते पुल के पास दो टुकड़ों में कटा हुआ नर कंकाल मिला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह बताया जा रहा है कि पुलिस विभाग को मानव नर कंकाल मिलने की सूचना मिली थी।

इस संदर्भ में पुलिस थाना इंदौरा की टीम मौका पर पहुंची व दो टुकड़ों में कटे इस नर कंकाल को अपने कब्जे में लिया। गली सड़ी अवस्था में पाए गए।

इस नर कंकाल को पहचाना नहीं जा सकता, जबकि मौका पर पहुंची टीम ने बताया की फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है, जो यह जांच करेगी कि नर कंकाल की हत्या या मारपीट कर शव को झाडिय़ों के बीच में तो नहीं फेंका गया है।

मौके से गली सड़ी अवस्था में जिसके कंकाल के ऊपर काले रंग के कपड़े व पास में ही एक हेलमेट व चप्पल भी बरामद की गई है। सब देखकर यह अंदेशा लगाया जा सकता है कि यह शव लगभग एक महीना पहले का हो सकता है।

क्षेत्र में चिट्टे के शौकीनों की मात्रा में भारी इजाफा हुआ है, जिससे यह कयास लगाया जा रहे हैं कि हो सकता है की चिट्टे की ओवरडोज के चलते कोई युवक मृत्यु का शिकार हुआ हो।

डीएसपी इंदौरा संजीव यादव के बोल 

इस संदर्भ में डीएसपी इंदौरा संजीव यादव से जब बात की गई तो उन्होंने बताया की एफएसएल की टीम को बुलाया गया है व पोस्टपार्टम के बाद एक्सपर्ट की राय के बाद ही आगे की कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के कुल्लू में खाई में गिरी गाड़ी, 23 लोग घायल

हिमख़बर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक सड़क...

हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : शादी के आधार पर बेटी की अनुकंपा नियुक्ति ठुकराना गलत

हिमख़बर डेस्क  हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े...

परौर से पद्धर फोरलेन पकड़ेगा रफ्तार, DPR तैयार करने का कार्य शुरू, एनएचएआई ने…पढ़ें पूरी खबर

हिमख़बर डेस्क  प्रदेश को रफ्तार प्रदान करने वाले अति महत्त्वपूर्ण...