कार सेवा दल संस्था द्वारा घर की छत लगाने के लिए दी लोहे की चादर

--Advertisement--

Image

कुल्लू- मनदीप सिंह

जिला कुल्लू के चेतन राम गांव पैछछा से कुछ समय पहले अपने घर की छत लगाने की समस्या लेकर संस्था के कार्यालय पहुंचे थे। चेतन राम मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। बड़ी मुश्किलों से थोड़े-थोड़े पैसे इकट्ठे करके लकड़ी व पत्थर इत्यादि से मिक्स ढांचा खड़ा किया है। लेकिन छत लगाने की समस्या हो गई है।

चेतन राम की पत्नी काफी समय से बीमार है। कमाई का पैसा इलाज व दवाइयों में खर्च होता है। चेतन राम एक बुरे वक्त के दौर से गुजर रहे हैं। घर की छत के लिए लोहे की चादरों की आवश्यकता है। ढांचा खड़ा किए पिछले कई साल हो गए ।अब उस ढांचे में लगाई गई लकड़ी भी खराब होने लगी हैै।

संस्था द्वारा इनकी समस्या को अपने प्रोसीडिंग में डाला गया था। आज चेतन राम को घर की छत लगाने के लिए संस्था द्वारा लोहे की 10 चद्दर दी गई।

इस नेक कार्य में संस्था के अध्यक्ष मनदीप सिंह ,रामप्रसाद शर्मा, दुनी चंद ,अमित शर्मा, मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...