कार-मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर, हादसे में बाइक सवार की मौत, रौंगटे खड़े कर देगा एक्सीडेंट

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

उपमंडल भोरंज के कस्बे लदरौर में कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत का मामला सामने आया है। पंचायत प्रधान झरलोग मोनिका से मिली जानकारी के अनुसार लदरौर खुर्द विद्युत सब स्टेशन के समीप हाईवे बस स्टॉप पर भोटा से जाहू की ओर जा रही निजी बस सवारियों के लिए रुकी।

इस दौरान पीछे से तेजरफ़्तार से आ रही कार ने जैसे ही बस को ओवरटेक किया तो सामने से आ रहे बाइक सवार की कार से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार नाली में जा गिरा, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आई। घायल अवस्था में बाइक सवार को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक बाइक सवार की पहचान साहिल पुत्र प्रवीण कुमार निवासी बस्सी के रूप में हुई है।

इस बारे में थाना प्रभारी भोरंज मस्त राम नायक का कहना है कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेज दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...