कार-मोटरसाइकिल टक्कर से मोटरसाइकिल चालक की मौत, सवार घायल

--Advertisement--

Image

कोटला- स्वयंम

पुलिस थाना ज्वाली के अधीन शनिदेव मंदिर सियूनी के नजदीक मोटरसाइकिल व कार की टक्कर होने से गंभीर रूप से घायल मोटरसाइकिल चालक की मौत होने का समाचार प्राप्त हुआ है।

प्राप्त जानकारी अनुसार सोमवार को बाद दोपहर करीबन सवा एक बजे शनिदेव मंदिर के पास मोटरसाइकिल (एचपी 54-2559) से लाल दीन निवासी कालदु अपनी पत्नी रीना देवी को साथ लेकर ज्वाली से 32मील की तरफ आ रहे थे , कि शनिदेव मंदिर सियूनी के पास कार (एचपी 53बी-5918) ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी ।

जिससे मोटरसाइकिल चालक लाल दीन व उसकी पत्नी रीना देवी घायल हो गए। घायलों को शाहपुर अस्पताल ले जाया गया तथा वहां से उन्हें टांडा रेफर कर दिया गया। टांडा में लाल दीन की मौत हो गई।

डीएसपी ज्वाली सिद्धार्थ शर्मा ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर कार चालक के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। जबकि मृतक का पोस्टमार्टम करवाया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस आगामी छानबीन में जुटी हुई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाया था घर

हिमखबर डेस्क नशीले पदार्थों के अवैध नेटवर्क के खिलाफ जीरो...

चालक की लापरवाही से बस से गिरी महिला, सिर में आई गंभीर चोट…PGI तक चला इलाज; अब दर्ज हुआ केस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर सदर थाना पुलिस ने...

श्री श्री रविशंकर से मिले सुक्खू, प्राकृतिक खेती और बेसहारा गौवंश के संरक्षण पर हुई चर्चा

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज बेंगलुरु में...