कार में संदिग्ध हालात में मिला 31 वर्षीय युवक का शव, ड्रग ओवरडोज से मौत की आशंका

--Advertisement--

कार में संदिग्ध हालात में मिला 31 वर्षीय युवक का शव, ड्रग ओवरडोज से मौत की आशंका

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश में नशे का बढ़ता जाल युवाओं की जान का दुश्मन बनता जा रहा है। ताजा मामला शिमला जिला के कोटखाई क्षेत्र का है जहां एक युवक का शव उसकी कार में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। प्रारंभिक जांच में मामला ड्रग ओवरडोज से मौत का बताया जा रहा है।

मृतक की पहचान 31 वर्षीय वशिष्ठ घाल्टा निवासी कोटखाई के रूप में हुई है। कार की सभी खिड़कियां अंदर से बंद थीं, लेकिन दरवाजे लॉक नहीं थे। स्थानीय लोगों व परिजनों की मौजूदगी में पुलिस ने कार खोलकर जांच की। युवक के शव को बाहर निकाल कर प्रारंभिक जांच की गई।

मौके पर डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने भी पहुंच कर जांच की निगरानी की। पुलिस के अनुसार मृतक के नाक से झाग और सूखा खून निकल रहा था, जबकि शरीर पर किसी तरह की बाहरी चोट नहीं मिली। पोस्टमार्टम के लिए शव को सीएचसी कोटखाई भेजा गया जहां डॉक्टरों की टीम ने जांच की।

शव के परीक्षण के दौरान मृतक के हाथ पर इंजेक्शन के निशान मिले जिससे प्रथम दृष्टया ड्रग ओवरडोज से मौत की आशंका जताई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

जानकारी के अनुसार सोमवार को कोटखाई थाना पुलिस को सूचना मिली कि राम की कराली के पास एक युवक कार के अंदर लहूलुहान हालत में पड़ा है। एसएचओ कोटखाई अपनी टीम सहित तुरंत मौके पर पहुंचे। घटनास्थल बहलीधार से करीब एक किलोमीटर दूर बदायव घाटी की ओर एक जंगल क्षेत्र में था जहां नीले रंग की स्विफ्ट कार खड़ी मिली। कार के भीतर चालक सीट पर एक युवक मृत अवस्था में था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...