कार ने 55 वर्षीय महिला को मारी टक्कर, PGI में उपचार के दौरान मौत

--Advertisement--

प्राथमिक उपचार के बाद क्षेत्रीय अस्पताल ऊना से महिला पीजीआई चंडीगढ़ रैफर, पीजीआई में उपचार के दौरान मौत।

ऊना, 10 मई – अमित शर्मा

थाना अंब के तहत कुठियाड़ी में कार की टक्कर से 55 वर्षीय राहगीर महिला की मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान शीला देवी पत्नी दौलत राम निवासी कुठियाडी के रूप में हुई है।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक शीला देवी दोपहर को कुठियाड़ी बाजार से गुजर रही थी। इसी दौरान पंजाब नंबर कार ने महिला को टक्कर मार दी। हादसे में घायल महिला को स्थानीय लोगों की मदद से अंब अस्पताल पहुंचाया गया।

जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद क्षेत्रीय अस्पताल ऊना से पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया। पीजीआई में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।

एसपी ऊना अर्जित सेन ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मानसून सीजन में 8 हजार हेक्टेयर भूमि पर पौधारोपण करेगा वन विभाग, रोपे जाएंगे 50 लाख पौधे

हिमखबर डेस्क इस बार के मानसून सीजन में हिमाचल प्रदेश...

नेशनल के लिए चुनी गई हिमाचल की जूनियर हॉकी टीम, 25 खिलाड़ियों का हुआ चयन

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की जूनियर हॉकी टीम के लिए...

21 जून से लायक राम मानटा लापता, परिजनों की अपील—’कहीं दिखें तो तुरंत दें सूचना’

हिमखबर डेस्क शिमला जिला की तहसील कुपवी के ग्राम थुनदराडा...