कारोबारी की घर में हत्‍या के बाद भड़के लोग, चिंतपूर्णी में अन्‍य राज्‍यों के लोगों के वाहन व झुग्गियां जलाईं

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा

जिला कांगड़ा से सटे ऊना के चिंतपूर्णी में गोलीकांड के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा फूट पड़ा है। स्थानीय लोगों ने चिंतपूर्णी मंदिर के पास रहने वाले अन्‍य राज्‍यों के मजदूरों की झुगियों को आग के हवाले कर दिया और उनके मोटरसाइकिल आदि को भी तोड़ दिया।

स्थानीय लोगों में तुषार हत्याकांड को लेकर रोष लगातार बढ़ रहा है। लोगों का कहना है इस समय चुनाव आचार संहिता लगी हुई है और अन्‍य राज्य के लोग कैसे प्रदेश में हथियार सहित दाखिल हो रहे हैं।

ये लोग न सिर्फ हथियार सहित आए बल्कि तुषार के घर में लूटपाट को अंजाम देने की भी कोशिश की गई। इसी कोशिश को नाकाम करने में तुषार को लुटेरों ने गोली मार दी और मौके पर ही तुषार की मौत हो गई।

हत्‍याकांड में शामिल होने का शक

चिंतपूर्णी में आग लगाने के बाद मंदिर अधिकारी व फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। करीब 50 के करीब झुगियां इस जगह पर हैं और 8-10 झुग्गियां पूरी तरह से जल गई हैं। स्थानीय लोगों को शक है कि इन लोगों में से कुछ लोग इस हत्याकांड में शामिल हो सकते हैं, क्योंकि दो लोग रात से ही इन झुग्गियों से गायब हैं।

मजदूर घटनास्‍थल छोड़कर गए

मनंदिर अधिकारी बलवंत सिंह ने बताया मौके पर सूचना मिली थी कि आग लगी हुई है। मंदिर प्रशासन की तरफ से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भेजी गईं और पुलिस को भी इस विषय पर सूचना दे दी गई है। फिलहाल सभी बाहरी मजदूर घटनास्थल से चले गए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...