अज्ञात वाहन की टक्कर से 28 वर्षीय युवक की मौत

--Advertisement--

Image

पांवटा साहिब, 20 अक्तूबर – नरेश कुमार राधे

उपमंडल में राजबन के समीप हिट एंड रन का एक मामला सामने आया है। हादसे में 28 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक युवक अपनी बाइक पर सवार होकर घर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मार दी। युवक घायलावस्था में सड़क के बीचों-बीच पड़ा रहा, जबकि चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया है।

स्थानीय लोगों ने जैसे ही युवक को देखा तो घायल अवस्था में  उसे सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की पहचान अमन कुमार (28) निवासी राजबन पांवटा साहिब के रूप में हुई है। हादसा देर रात करीब 10 :40 पर पेश आया है।

उधर, पांवटा साहिब के डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने पुष्टि करते हुए बताया कि युवक के शव को कब्जे में ले लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रारम्भिक जांच में यह हिट एंड रन का मामला लग रहा है। पुलिस मौके पर लगे सीसीटीवी को खंगालने में लगी हुई है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

फिर दहल उठा यूक्रेन, रूस ने राजधानी कीव पर किया मिसाइल-ड्रोन अटैक, 8 मौतें-25 घायल

हिमखबर डेस्क रूस ने गुरुवार तडक़े यूक्रेन की राजधानी कीव...

गुनु घराट पेयजल योजना की तकनीकी खामियों से किसानों पर मार, मुआवजे की मांग तेज

चम्बा - भूषण गुरुंग जिला चंबा की ग्राम पंचायत मसरूंड...

मिड-डे मील कार्यकर्ता बनना चाहते हैं? जोत की कोठी स्कूल में करें आवेदन

चम्बा - भूषण गुरुंग शिक्षा खंड चंबा के अंतर्गत राजकीय...