कारनामा: पेयजल भंडारण टैंक पर तैनात कर्मचारी ने लाइन काटकर अन्य पेयजल लाइन से जोड़ा, अधिकारी बेखबर

--Advertisement--

पेयजल भंडारण टैंक पर तैनात कर्मचारी ने लाइन काटकर अन्य पेयजल लाइन से जोड़ा, अधिकारी बेखबर

हिमखबर डेस्क

धर्मशाला नगर निगम के सकोह स्थित गदियाड़ा में पेयजल भंडारण टैंक पर तैनात एक कर्मचारी ने लाइन काटकर इसे अन्य पेयजल लाइन से जोड़ दिया। इसके बारे में अधिकारियों को भी कोई जानकारी नहीं थी।

लोगों के विरोध के बाद जब जल शक्ति विभाग के उपमंडल धर्मशाला के एक्सईएन को जानकारी दी गई तो अधिकारी ने कार्रवाई करते हुए भंडारण टैंक की लाइन को दोबारा पहले की तरह जोड़ने के आदेश जारी किए हैं। साथ ही, मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने का लोगों को आश्वासन भी दिया है।

नगर निगम वार्ड आठ के गदियाड़ा में सकोह के लोगों के लिए जलशक्ति विभाग ने एक पेयजल भंडारण टैंक बनाया है। विभाग ने इस टैंक के लिए पानी की लाइन डाली थी ताकि लोगों को पानी की कोई समस्या न हो, लेकिन विभाग के कर्मचारी ने अधिकारियों को बिना जानकारी दिए टैंक की मुख्य लाइन को काटकर दूसरी लाइन से जोड़ दिया।

इसके बाद लोगों को पेयजल की किल्लत होने लगी। जब लोगों ने इसकी शिकायत अधिशासी अभियंता से की तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है। वीरवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने अधिशासी अभियंता से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि लाइन को दोबारा पहले की तरह जोड़ दिया जाएगा।

अधिशासी अभियंता सुमित कटोच के बोल

धर्मशाला के अधिशासी अभियंता सुमित कटोच ने कहा कि मौके पर एक टीम भेजी गई है। लाइन को पहले की तरह दोबारा टैंक से जोड़ दिया जाएगा। वह अपने स्तर पर मामले की जांच कर उचित कार्रवाई भी अमल में लाएंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जल शक्ति विभाग में ‘साहबशाही’ का आरोप: कर्मचारियों से घर और खेत के काम करवाने की शिकायत

हिमखबर डेस्क अपने पद का दुरुपयोग करते हुए छोटे कर्मचारियों...

पांच दिनों के भीतर डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदारनाथ के दर्शन

हिमखबर डेस्क उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग जनपद अंतर्गत स्थित विश्व प्रसिद्ध...

पटियाला में रेलवे ट्रैक पर धमाका, पास ही मिली चिथड़े उड़ी लाश, जांच में जुटी पुलिस

हिमखबर डेस्क पंजाब के पटियाला जिले में अंबाला-अमृतसर रेल फ्रेट कॉरिडोर...