कांगड़ा का धर्मशाला स्थित वन स्टॉप सेंटर यानी सखी केंद्र मनचलों की रडार पर

--Advertisement--

Image

धर्मशाला – राजीव जस्वाल

कांगड़ा का धर्मशाला स्थित वन स्टॉप सेंटर यानी सखी केंद्र मनचलों की रडार पर है। दरअसल मनचले यहां काम करने वाली महिला स्टाफ़ के सोशल प्लेटफॉर्म पर दिये गये नंबरों का बेझिझक बेख़ौफ़ होकर मिसयूज़ कर रहे हैं और उन्हें आये दिन अनाप शनाप की कॉल्स करके उन्हें परेशान किया जा रहा है।

ये बात ख़ुद निशा भार्गव जो कि वन स्टॉप सेंटर धर्मशाला की केंद्रीय प्रशासक है, स्वीकार कर रही हैं। निशा भार्गव की मानें तो उन्हें हर रोज तीन से चार कॉल्स ऐसी आ रही हैं जिनका सरोकार हक़ीक़त की शिकायत से नहीं होता बल्कि उनकी ख़ुद उन्हें शिकायत रहती है कि उनके साथ कैसे हैंडल किया जाये।

वो महिला स्टाफ की एकतरफा मजबूरी का फ़ायदा उठाकर आगे से कुछ भी कह देते हैं हालांकि उनके पास हर फोन कॉल का रिकॉर्ड रहता है। मगर ऐसे मनचलों को समझाने के अलावा उनके पास कोई दूसरा चारा नहीं होता।

दरअसल उनके मोबाइल नंबर और लैंडलाइन नम्बर को महिला और बाल हिंसाओं के निवारण सम्बन्धी शिकायत के लिये उनके केंद्र की वेबसाइट पर सिसप्ले किया गया हुआ है। जहां कोई भी पीड़ित शिकायत कर सकता है। मगर कुछ मनचले ऐसे होते हैं जिन्हें शिकायत से कोई सरोकार नहीं रहता।

मगर वो उन नंबरों पर यूँ ही इस सेंटर में काम करने वाले स्टाफ को न केवल कॉल कर देते हैं बल्कि उन्हें आगे से बेतुकी बेवजह की भी टीका टिप्पणियां करने शुरू कर देते हैं जो कि हर लिहाज़ से अपराध की श्रेणी में आता है। जिससे वन स्टॉप सेंटर अब स्टाफ़ के लिये जॉब स्टॉप सेंटर बनता जा रहा है।

काबिले गौर है कि ये वन स्टॉप सेंटर जिसे की सखी के नाम से भी जानते हैं, ये महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार की महत्वकांक्षी योजना है। जिसके तहत देशभर के कई हिस्सों में उन सभी प्रकार की हिंसा से पीड़ित महिलाओं एवं बच्चियों को एक ही स्थान पर अस्थायी आश्रय, पुलिस-डेस्क, विधि सहायता, चिकित्सा एवं काउन्सलिंग की सुविधा प्रदान की जाती है। इन्हें एक दूसरे नाम उषा किरण केन्द्र से भी जाना जाता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...