कांग्रेस सेवादल लोक सेवा में समर्पित रहा

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, सुभाष चंदेल

पिछले कल जिला बिलासपुर कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष व पूर्व विधायक तिलक राज शर्मा ने कांग्रेस सेवादल ने ग्राम पंचायत बलसुहैय, तल्याणा, हरलोग, रोहिन के साथ लगती पालगरियों और गावों में कांग्रेस की नीतियों और सेवादल के मास कॉन्ट्रैक्ट प्रोग्राम के चलते स्थानीय लोंगो के बीच बैठकें की।

इन बैठकों में देश मे कांग्रेस पार्टी के योगदान और उसकी नीतियों के बारे स्थानीय लोंगो के साथ विचार विमर्श किया गया। साथ ही इन बैठकों में मद्देनजर जिला कांग्रेस महासचिव संदीप सांख्यान सेवादल के अनुमोदन पर वह इस कड़ी में जुड़े है और लोंगो से रूबरू होकर लोंगो की स्थानीय समस्याओं पर नजर रखे हुए है।

उन्होंने कहा कि पिछले तीन दिनों से वह लोगो के बीच मे घरद्वार जाकर लोगो की समस्याओं से रूबरू होकर उनकी आवाज उठाने को भी तैयार हैं उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के चलते वह जनांदोलन चलाने से भी परहेज नहीं करेंगे। बरसात के चलते भी लोंगो को जमथल, बलसुहैय, तल्याणा, ऊपर मोरसिंगी में पानी की भारी कमी की समस्या सामने आई है।

जल शक्ति विभाग पीने के पानी की समस्याओं को देखे अन्यथा जल शक्ति विभाग के कार्यलयों के बाहर धरने प्रदर्शन किए जाएंगे। सदर कांग्रेस ब्लॉक सेवादल के अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सेवादल एक कांग्रेस पार्टी के एक अनुशासित संगठन है और इनका योगदान कांग्रेस की गतिविधियों को आगे बढ़ाने में अग्रणी रहा है।

आज देश को कांग्रेस सेवादल जैसी संस्थाओं की भारी आवश्यकता है जो सबको एकसूत्र में बांध सके। कांग्रेस सेवादल लोक सेवा के लिए समर्पित रहा है आगे भी रहेगा।

इस मौके पर कांग्रेस के जिला कांग्रेस में उपाध्यक्ष हेमराज ठाकुर, जिला कांग्रेस महासचिव संदीप सांख्यान, सुनील शर्मा कांग्रेस पंचायती राज संगठन के सदर ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष देवानंद वर्मा, कांग्रेस सेवादल व महिला कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री व पूर्व अध्यक्ष बर्फी देवी, करतार सिंह सांख्यान व अन्य मातृ शक्ति के साथ, युवाओं ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...