कांग्रेस सेवादल की सक्रियता बढ़ी

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, सुभाष

पिछले कल बिलासपुर कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष व पूर्व विधायक तिलक राज शर्मा ने कांग्रेस सेवादल ने ग्राम पंचायत मैहरी काथला, कुठेड़ा, मोरसिंगी व अन्य पंचायतों, गावों और पालगरियों में पार्टी के सभी पदाधिकारियों व आमजनों से सम्पर्क साधा और कांग्रेस सेवा दल की भूमिका के बारे में विस्तार से चर्चा की।

इस मौके पर जिला कांग्रेस के महासचिव संदीप सांख्यान ने विशेष तौर पर शिरकत की और उन्होने कहा कि कांग्रेस सेवादल का देश की आजादी में योगदान को अग्रिणी रहा है और बरतानिया हुकूमत इस देश मे कांग्रेस सेवादल से डरती थी।

इस मौके पर कांग्रेस सदर सेवादल के अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर, जिला कांग्रेस में उपाध्यक्ष हेमराज ठाकुर, जिला कांग्रेस महासचिव संदीप सांख्यान, सुनील शर्मा, दयानंद वर्मा, कुशल चंदेल, संदीप कुमार, ग्राम पंचायत लद्दा के प्रधान भूपेंद्र ठाकुर “पिंकी पहलवान” राहुल चौहान, निक्का राम मेहता, कुशल चंदेल व अन्य लोंगो के साथ साथ मात्र शक्ति में भी बढ़-चढ़ कर भाग लिया।

सदर कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि सेवादल का प्रदेश में व्यापक रूप है और इसका विस्तार यहां भी किया जाएगा।

जारीकर्ता

राजेन्द्र ठाकुर

अध्यक्ष, सदर कांग्रेस सेवादल

बिलासपुर (हि.प्र)

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शिमला मनीषा हत्याकांड: शूटर गिरफ्तार, लेकिन साजिशकर्ता अब भी पुलिस की पकड़ से दूर; 11 दिन बाद पहेली अनसुलझी

हिमखबर डेस्क  सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल स्कूल के गेट पर संचालिका...

शाहपुर के पुहाड़ा पुल के नीचे व्यक्ति का शव मिलने पर विधायक केवल सिंह पठानिया ने जताया शोक

शाहपुर, 25 जून - नितीश पठानियां  शाहपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र...