कांग्रेस सेमीफाइनल हारी, वर्ष 2022 का फाइनल भी हारेगीः वीरेंद्र कंवर

--Advertisement--

Image

ऊना ,1 फरवरी, अमित शर्मा-

ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा है कि भाजपा सेमीफाइनल जीती है और वर्ष 2022 में होने वाले फाइनल में भी जनता के आशीर्वाद से विजयी होगी। आज जारी एक प्रैस विज्ञप्ति में कंवर ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष ने पंचायत चुनावों को सेमीफाइनल की संज्ञा दी थी और प्रदेश के मतदाताओं ने इस चुनाव में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों को आइना दिखाया है और बड़ी संख्या में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की जीत हुई है।

वीरेंद्र कंवर ने कहा कि जिला परिषद ऊना के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव में कांग्रेस अपना प्रत्याशी तक नहीं उतार पाई। इसी प्रकार से बंगाणा पंचायत समिति के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए भी कांग्रेस समर्थित कोई उम्मीदवार मैदान में नहीं उतरा। उन्होंने कहा कि जिला ऊना के शहरी निकायों के साथ-साथ पंचायतों में भी कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है।

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को जनता का आशीर्वाद मिलना, प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों पर मुहर है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए योजनाएं बनाई गई व उन्हें लागू किया गया, जिसके परिणाम स्वरूप पूरे प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में भारी संख्या में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की जीत हुई।

वीरेंद्र कंवर ने भाजपा कार्यकर्ताओं से मिशन 2022 के लिए अभी से कमर कसने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अगले दो वर्षों में पार्टी कार्यकर्ता प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाना सुनिश्चित करें, ताकि मिशन 2022 को पूरा किया जा सके और एक बार पुनः भाजपा सरकार बन सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...