कांग्रेस सरकार की पहली कैबिनेट में ओपीएस की बहाली का रहेगा इंतजार : कश्यप

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा की भाजपा हिमाचल की जनता के द्वारा दिए गए जनमत को स्वीकार करती है। उन्होंने कहा की भाजपा सभी मतदाताओं का धन्यवाद भी करती है। जिन्होंने इस 2022 के विधानसभा चुनावों में बड़े उत्साह के मतदान के माध्यम से भाग लिया।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को ऐतिहासिक जीत जनता द्वारा प्रदान की गई है, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 38128 वोटों से विजय हुए।

मंडी जिले में तो भाजपा ने 9 सीटों पर विजय प्राप्त की है। अगर मत प्रतिशत को ध्यान से देखा जाए तो भाजपा को 43% वोट प्राप्त हुए हैं और कांग्रेस को 43.9% अंतर ज्यादा नहीं था यह कांटे की टक्कर थी।

कश्यप ने कहा कि प्रदेश में 18 लाख 14 हजार 530 वोट भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में पड़े हैं। हम इन सभी मतदाताओं का तहे दिल से धन्यवाद करते हैं।

भाजपा ने मंडी संसदीय क्षेत्र में 12 सीटों पर विजय प्राप्त की है। यहां से कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह वर्तमान में सांसद है इससे प्रतीत होता है कि जनता में कांग्रेस के प्रति रोष भी था।

कश्यप ने कहा कि कांग्रेस द्वारा दी गई गारंटियों को पूर्ण होने का हम इंतजार कर रहे हैं और उस पहली कैबिनेट का भी इंतजार कर रहे हैं। जिसमें वह ओपीएस बहाल करेंगे और 300 यूनिट बिजली फ्री भी जनता को देंगे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस 500000 युवाओं को रोजगार देने की बात कर रही है और वह भी कांग्रेस पहली कैबिनेट में घोषणा करने जा रहे हैं। हमें उस कैबिनेट की बेसब्री से इंतजार है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...