कांग्रेस नेता शशि थरूर का PM मोदी पर तंज, कहा- Omicron से ज्यादा खतरनाक है ‘ओ मित्रों’

--Advertisement--

Image

दिल्ली – नवीन चौहान

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि Omicron से ज्यादा खतरनाक ‘ओ मित्रों’ है। दरअसल, पीएम मोदी अकसर अपनी रैली में लोगों को संबोधन करने के लिए ‘ओ मित्रों’ का इस्तेमाल करते है जिसे लेकर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने प्रधानमंत्री पर कटाक्ष किया।

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने सोमवार को अपने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा कि ओमीक्रोन से कहीं ज्यादा खतरनाक है “ओ मित्रों”! हम हर दिन बढ़ते ध्रुवीकरण, नफरत और कट्टरता को बढ़ावा देने, संविधान पर कपटपूर्ण हमलों और हमारे लोकतंत्र के कमजोर होने के परिणामों को माप रहे हैं। इस वायरस का कोई “हल्का संस्करण” नहीं है।

बता दें कि कांग्रेस नेता ने ये निशाना तब साधा है, जब कांग्रेस ने पेगासस पर हुए नए खुलासे को लेकर संसद में उतरने की तैयारी कर रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि थरूर इसी मुद्दे को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साध रहे थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

रेलिंग से हुई टक्कर तो मौके पर कार छोड़ भाग निकला तस्कर, पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब का जखीरा

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के उपमंडल जोगिंद्रनगर में पुलिस ने...

चम्बा-जोत रोड पर अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराई कार, 2 सवार घायल

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा-जोत मार्ग पर स्थित भरोड़ी के...