कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने आदर्श आचार संहिता का खुला उल्लंघन होने पर चुनाव आयोग को भेजी शिकायत

--Advertisement--

Image

शिमला, जसपाल ठाकुर

कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने प्रदेश सरकार पर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए इसकी एक शिकायत प्रदेश चुनाव आयोग को भेजी है। राठौर ने इस शिकायत में लिखा है कि चूंकि प्रदेश में नगर निकाय व पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव तारीखों की घोषणा की जा चुकी है।बाबजूद इसके प्रदेश सरकार के मंत्री सरकारी मशीनरी का दुरपयोग करते हुए आदर्श आचार संहिता का खुला उल्लंघन कर रहें है।
राठौर ने सड़को के किनारे लगे बड़े बड़े सरकारी होल्डिंग को भी आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करार देते हुए कहा है कि प्रदेश सरकार इन होल्डिंग में अपनी उपलब्धियों का प्रचार कर लोगों को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है,जोकि चुनाव आयोग के दिशा निर्देश का खुला उल्लंघन है।
राठौर ने चुनाव आयोग से मांग की है कि सरकारी होल्डिंग को तुरंत हटाने के सरकार को सख्त निर्देश देते हुए आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर उसके खिलाफ कड़ी कारवाई की जाए।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

“बड़ी खुशखबरी! कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा, 2 साल की सेवा पूरी करने वाले क्लर्क और JOA IT होंगे रेगुलर

हिमाचल प्रदेश के उच्च शिक्षा संस्थानों सहित स्कूलों, कार्यालयों, कॉलेजों,...

भरमाड़-भगवाल, सुदरां उठाऊ पेयजल योजना की दो मोटरें और 100 मीटर तार ले उड़े चोर

ज्वाली - शिवू ठाकुर विधानसभा क्षेत्र ज्वाली में चोरियों...