कांगड़ा-होशियारपुर रोड पर बिजली के खंभे से टकराया टिप्पर, बड़ा हादसा टला।

--Advertisement--

Image

कांगड़ा, राजीव जसबाल

कांगड़ा-होशियारपुर रोड पर रविवार शाम को एक ट्रक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गया। इससे बिजली का खंभा टूट गया तथा तारें ट्रक के ऊपर गिर गईं तथा ट्रांसफार्मर में भी जोरदार धमाका हुआ। इसके चलते तारा मंदिर घुरकड़ी, कांगड़ा शहर व हाऊसिंग बोर्ड कालोनी की बिजली गुल हो गई तो वहीं एक बड़ा हादसा भी होने से टल गया। घटना के बाद विद्युत बोर्ड के कर्मचारी भी मुरम्मत के लिए मौके पर पहुंच गए।

इस हादसे के बाद होशियारपुर रोड पर लंबा जाम लग गया। हालांकि इस घटना में किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं पहुंची है। उधर, विद्युत बोर्ड कांगड़ा के एसडीओ संजीव ने बताया कि मौके पर कर्मचारियों को मुरम्मत के लिए भेज दिया गया है।

उधर, होशियारपुर रोड पर रविवार शाम को हुए हादसे के बीच दिल्ली जाने वाली निगम की बस के चालक ने जबरदस्ती बस को तंग जगह से निकालने का प्रयास किया, जिससे बिजली की तारें और उलझ गईं। यह बस पालमपुर से दिल्ली जा रही थी। बस चालक की लापरवाही को देखते हुए बस को रोक लिया गया। गनीमत रही कि बिजली की लाइनों में उस समय करंट नहीं था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...