कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के राजकुमार जसवाल ने की पत्रकार वार्ता

--Advertisement--

Image

कांगड़ा – राजीव जसवाल

कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी प्रत्याशी राजकुमार जसवाल ने 25 अक्टूबर को नामांकन पत्र भरने के बाद आज पत्रकार वार्ता कर पत्रकारों को आम आदमी पार्टी के हिमाचल में आने वाले चुनावों को लेकर पार्टी की प्राथमिकताएं बताई। इस दौरान उनके साथ हिमाचल आप पार्टी के प्रभारी कल्याण भंडारी वह कुछ अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

राज जसवाल ने बताया कि दिल्ली की तर्ज पर अरविंद केजरीवाल ने जो वादा किया था वह पंजाब सरकार ने मोहल्ला क्लीनिक की शुरुआत कर पूरा किया और बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं पंजाब के लोगों को देना शुरू की। हिमाचल के लाखों कर्मचारी ऑफिस बहाल करने की मौजूदा सरकार से मांग कर कर के थक चुके हैं लेकिन सरकार ने उनकी मांग पूरी नहीं की।

उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा o.p.s. की बहाली कर लाखों कर्मचारियों को फायदा दिया गया है हिमाचल में सरकार बनने के बाद आम आदमी पार्टी भी हिमाचल में o.p.s. को बहाल करने वाली है जिससे लाखों कर्मचारी लाभान्वित होंगे।

हिमाचल के चुनाव प्रभारी कल्याण भंडारी ने कहा कि कई विधायक व चुनाव लड़ रहे लोग अपने दल बदल कर जनता को बेवकूफ बना रहे है व कई विधायक अब तक भी अपने दल बदलने के बावजूद विधायक ना होने के चलते विधायकों की पेंशन अपने खातों में ले रहे हैं जो कि हिमाचल सरकारों द्वारा लिए गए जनता के टैक्स के पैसे की बर्बादी है।

विधायकों के दल बदलने के बाद में है उस पार्टी के विधायक नहीं रहते हैं जिससे वर्तमान समय में उन नेताओं को विधायकों की पेंशन लेने का कोई हक नहीं रहता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...