कांगड़ा: विजिलेंस ने रिश्वत लेते पकड़ा इकोनॉमिक इन्वेस्टीगेटर

--Advertisement--

कांगड़ा में इंडस्ट्री की इंस्पेक्शन रिपोर्ट पर की थी 40 हजार की डिमांड

हिमखबर डेस्क

स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो कांगड़ा की टीम ने इकोनॉमिक इन्वेस्टीगेटर को 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इकोनॉमिक इन्वेस्टीगेटर तिलक राज उद्योग विभाग संसारपुर टैरेस कांगड़ा में सेवारत थे। वह कांगड़ा में सिंगल विंडो क्लीयरेंस एजेंसी एसडब्लयूसीए में इकोनॉमिक इन्वेस्टीगेटर के पद पर कार्यरत हैं।

विजिलेंस ने उसे शिकायतकर्ता बरवाड़ा निवासी प्रभाकरण की शिकायत पर रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। आरोपी तिलक राज शिकायतकर्ता प्रभाकरण से रिश्वत मांग रहा था। उन्होंने इसकी सूचना विजिलेंस को दी। इसके बाद विजिलेंस ने अधिकारी को रंगे हाथ पकडऩे के लिए जाल बिछाया और गुरुवार को रिश्वत के साथ धर दबोचा। विजिलेंस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

तिलक राज मूल रूप से कांगड़ा जिला के ही नगरोटा बगवां के रहने वाले बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी ने इंडस्ट्री की इंस्पेक्शन रिपोर्ट शिकायतकर्ता के पक्ष में देने के लिए रिश्वत मांगी थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...