कांगड़ा मेरा घर है और घर में कभी प्रवास नहीं होता, जिला का ओवरऑल विकास ही मेरा लक्ष्य

--Advertisement--

धर्मशाला – व्यूरो रिपोर्ट

कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट पर पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने कहा कि कांगड़ा उनका घर है और घर में कभी प्रवास नहीं होता। कांगड़ा को कैसे विकास की पटरी पर आगे ले जाया जाए, इस दिशा में काम करने के लिए वह कांगड़ा आए हैं और दो दिन तक यहां तमाम विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करके रिव्यू करने का प्रयास करेंगे कि कैसे कांगड़ा को पर्यटन के लिहाज से विकसित किया जाए।

सीएम सुक्खू ने शीतकालीन प्रवास की बजाय गर्मियों में कांगड़ा प्रवास को व्यवस्था परिवर्तन का हिस्सा बताया और कहा कि यही व्यवस्था परिवर्तन है, मगर हां प्रवास कुछ नहीं होता, जनता की तहेदिल से सेवा करना ही सबसे बड़ा प्रवास है, चाहे वह शीतकाल में हो या गृष्मकाल में।

उन्होंने कहा कि वह कई मर्तबा इस वाक्या को दोहरा चुके हैं कि वो सत्ता सत्ता सुखभोगने के लिए नहीं, बल्कि जनता की सेवा के लिए आए हैं। कांगड़ा में ऑल ओवर विकास कैसे हो इसके लिए वह बाकायदा तीन हजार करोड़ रुपए का भी प्रावधान कर चुके हैं।

उन्होंने कहा कि वह जनता की कसौटी पर खरा उतरने की पूरी-पूरी कोशिश करेंगे, वह पहले ही कह चुके हैं कि प्रदेश की जनता कर्ज के बोझ तले दबी हुई है। बावजूद इसके महज चार साल के अंतराल में ही प्रदेश की अर्थव्यवस्था पटरी पर आएगी और दस साल में हिमाचल देश का सबसे समृद्ध और अमीर राज्य बनेगा, ये उनका दावा है।

वहीं उन्होंने धर्मशाला को प्रदेश की दूसरी राजधानी के दर्जे पर कहा कि वह सिर्फ कांगड़ा को पर्यटन राजधानी के तौर पर विकसित करना चाहते हैं और उसी दिशा में काम भी कर रहे हैं। लोकसभा के चुनावों पर उन्होंने कहा कि अभी लोकसभा के चुनाव साल 2024 में हैं, मगर अभी उन्हें जनता की सेवा करनी है।

इससे पहले गगल एयरपोर्ट पहुँचने पर मंत्रियों-नेताओं ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू का स्वागत किया। कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, सीपीएस आशीष बुटेल, विधायक सुधीर शर्मा, रघुवीर बाली, केवल सिंह पठानिया, यादविंद्र गोमा, भवानी सिंह पठानिया इत्यादि ने गगल एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया।

इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री जी का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...