कांगड़ा में लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार मनोज चंदेल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

--Advertisement--

Image

काँगड़ा- राजीव जसवाल

कांगड़ा में लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार मनोज चंदेल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कांगड़ा पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल कालेज भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार मनोज चंदेल का शव वीरवार सुबह अपने घर में ही पंखे से लटका हुआ मिला। सुबह घर में ही परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। पंखे से लटके मनोज चंदेल को स्‍वजन कांगड़ा के सिविल अस्पताल ले आए जहां डॉक्टर ने बताया मनोज चंदेल की मृत्यु पहले ही हो चुकी है।

50 वर्षीय मनोज चंदेल कांगड़ा के हाउसिंग बोर्ड कालोनी के पास रहते थे। इस दौरान कांगड़ा पुलिस को भी सूचित किया गया, जहां कांगड़ा पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल कालेज भेज दिया।

थाना प्रभारी भरत भूषण ने बताया अभी कह नहीं सकते कि यह मामला आत्महत्या का है या कुछ और। उन्होंने कहा शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि यह मामला आत्महत्या का है या कुछ और।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...