कांगड़ा में ब्लैक फंगस से दो मरीजों की मौत, प्रदेश में अब तक चार ने तोड़ा दम

--Advertisement--

Image

कांगड़ा, राजीव जसबाल 

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला में दो दिन पहले ब्लैक फंगस बीमारी के कारण पहुंचे दो मरीजों की टांडा अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई है। इससे पहले दो मरीज आईजीएमसी शिमला में भी दम तोड़ चुके हैं।

जिला कांगड़ा में ब्लैक फंगस के कुल छह मामले सामने आ चुके हैं। इसमें दो मरीजों की मौत हो गई है। चार का टांडा मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड में उपचार चल रहा है।

सीएमओ कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि चारों मरीजों की सर्जरी की जा चुकी है और इस समय उन्हें दवाइयां दी जा रही हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में अंडर-13 फुटबॉल ट्रायल 26-27 अप्रैल को, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों को मौका

शाहपुर - कोहली  हिमाचल प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में...

आईपीएल मैचों की सफल मेजबानी को लेकर उपायुक्त ने की तैयारियों की समीक्षा

हिमखबर डेस्क  धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में 11, 14 तथा 17...

गणित शिक्षकों की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने गणित...