कोरोना वारियर्स को भेंट किए 50 जोड़ी वेलिंगटन बूट

--Advertisement--

Image

धर्मशाला, डॉ सतीश सूद

रोटरी क्लब ऑफ धर्मशाला ने जोनल अस्पताल धर्मशाला के कोविड सेंटर में कार्यरत कोरोना वारियर्स के रूप में काम करने वालों को 50 जोड़ी वेलिंगटन बूट भेंट किए। इन जूतों का इस्तेमाल स्टाफ अपने पीपीई किट के साथ कोविड मरीजों के साथ काम करते समय करते हैं।

रोटरी क्लब ऑफ धर्मशाला के प्रसिडेंट रोटेरियन मिलाप नैहरिया ने जोनल हॉस्पिटल के मेडिकल सुपरिंडेंट डॉ. राजेश गुलेरी, डॉ. अजय दत्ता को क्लब की ओर से 50 जोड़ी वेलिंगटन बूट भेंट किए। इस अवसर पर रोटेरियन डॉ. विजय शर्मा और क्लब को आर्थिक योगदान देने वाले रोटेरियन संग्राम गुलेरिया, रोटेरियन हरि सिंह भी उपस्थित रहे।

रोटरी क्लब ऑफ़ धर्मशाला के सेक्रेटरी डॉक्टर सतीश सूद ने बताया की रोटरी क्लब ऑफ़ धर्मशाला पिछले कई वर्षों से सामाजिक कार्यों में सक्रिय है और इस वर्ष महामारी के बावजूद दोनों क्लब विभिन्न सामाजिक और सामुदायिक सेवा परियोजनाओं में सक्रिय रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बिजली उपभोक्ताओं पर नया बोझ, बिलों में 33.8 पैसे प्रति यूनिट फ्यूल चार्ज लागू

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग शुल्क और उपकर चुका...

देवस्थल पराशर बना पार्टी स्पॉट, मंदिर के पास शराब की बोतलों के ढेर

हिमाचल के प्रसिद्घ पर्यटन स्थल पराशर में सरनाहुली पर्व...