नेरटी रैत मेला को मिला जिला स्तरीय दर्जा प्रदेश सरकार ने जारी की अधिसूचना

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र एवं नेरटी पंचायत के समस्त निवासियों के लिए आज का दिन अत्यंत गौरवपूर्ण एवं ऐतिहासिक है। प्रदेश सरकार के भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार राज्यपाल ने जिला कांगड़ा के प्रसिद्ध नेरटी रैत मेले को जिला स्तरीय मेला घोषित करने की स्वीकृति प्रदान कर दी है।

इस महत्वपूर्ण निर्णय से क्षेत्र की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं, कला एवं स्थानीय व्यापार को नई पहचान और व्यापक मंच प्राप्त होगा। जिला स्तरीय दर्जा मिलने से मेले के आयोजन को और अधिक प्रोत्साहन मिलेगा तथा क्षेत्र के सांस्कृतिक एवं आर्थिक विकास को नई दिशा प्राप्त होगी। इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों में हर्ष की लहर है।

शाहपुर की जनता ने इस ऐतिहासिक सौगात के लिए प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू तथा उपमुख्य सचेतक एवं शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया का विशेष धन्यवाद किया है।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि जनहित और क्षेत्र के विकास के प्रति प्रतिबद्ध नेतृत्व के निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप नेरटी रैत मेले को यह प्रतिष्ठित दर्जा प्राप्त हुआ है। यह उपलब्धि न केवल नेरटी पंचायत बल्कि समूचे शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए गर्व और सम्मान का विषय है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बिजली उपभोक्ताओं पर नया बोझ, बिलों में 33.8 पैसे प्रति यूनिट फ्यूल चार्ज लागू

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग शुल्क और उपकर चुका...

देवस्थल पराशर बना पार्टी स्पॉट, मंदिर के पास शराब की बोतलों के ढेर

हिमाचल के प्रसिद्घ पर्यटन स्थल पराशर में सरनाहुली पर्व...