टैक्सी-ट्रक, टिप्पर एवं आॅटो आपरेटरों की समस्याओं के समाधान को सरकार प्रतिबद्ध: केवल सिंह पठानियां

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने आज फाॅरेस्ट रेस्ट हाउस, कजलोट (धर्मशाला) में टैक्सी, टिप्पर, ट्रक एवं आॅटो यूनियन के पदाधिकारियों के साथ बैठक के दौरान जानकारी दी कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु टैक्सी, बस, ट्रक एवं आॅटो आपरेटर्स की समस्याओं के प्रति गंभीर हैं और शीघ्र ही उनका समाधान किया जाएगा।

केवल सिंह पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि ट्रांसपोर्ट सेक्टर से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों तथा यूनियन पदाधिकारियों के साथ जल्द ही विस्तृत बातचीत कर सुनियोजित ढंग से आगे बढ़ा जाएगा।

उन्होंने कहा कि एटीएस के साथ-साथ अन्य लंबित समस्याओं के समाधान के लिए भी उचित और व्यवहारिक प्रयास किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार परिवहन क्षेत्र से जुड़े हितधारकों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। 15 वर्ष के परमिट, जीपीएस संबंधी समस्याओं तथा धर्मकोट व अन्य पहाड़ी क्षेत्रों में ट्रांसपोर्टरों को आ रही दिक्कतों के दृष्टिगत सकारात्मक विचार-विमर्श किया जा रहा है।

उप मुख्य सचेतक ने बताया कि सरकार परिवहन यूनियनों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह कृतसंकल्प है और किसी भी स्तर पर उनके हित प्रभावित नहीं होने दिए जाएंगे।

उप मुख्य सचेतक ने कहा कि भारत सरकार द्वारा वाहनों की फिटनेस जांच के लिए एटीएस व्यवस्था अनिवार्य किए जाने से प्रदेश में कई व्यावहारिक दिक्कतें सामने आई हैं। इन समस्याओं को देखते हुए राज्य सरकार आपरेटर्स के हितों की रक्षा के लिए समुचित कदम उठाएगी।

केवल सिंह पठानिया ने कहा कि सरकार संवाद और समन्वय के माध्यम से सभी समस्याओं का चरणबद्ध समाधान सुनिश्चित करेगी, ताकि परिवहन क्षेत्र से जुड़े हजारों लोगों को राहत मिल सके।

ये रहे उपस्थित 

इस अवसर पर आरटीओ विकास जम्बाल, कांगड़ा जिला की विभिन्न आॅपरेटर्स यूनियनों के पदाधिकारियों प्रेसिडेंट विक्की पठानिया, करतार पठानिया, मेहर सिंह ठाकुर, मोहिंदर सिंह, संजय शर्मा, कार्तिक शर्मा, कर्मा, अशोक शर्मा, विनोद कुमार, वीरेन्द्र, माइकल, बिल्ला, देशराज, कर्ण, कपिल तथा अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में अंडर-13 फुटबॉल ट्रायल 26-27 अप्रैल को, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों को मौका

शाहपुर - कोहली  हिमाचल प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में...

आईपीएल मैचों की सफल मेजबानी को लेकर उपायुक्त ने की तैयारियों की समीक्षा

हिमखबर डेस्क  धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में 11, 14 तथा 17...

गणित शिक्षकों की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने गणित...

डॉ. ओम प्रकाश शर्मा ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

हिमखबर डेस्क  इस वर्ष 15 अप्रैल को हिमाचल दिवस के...