खेत में घास जलाते समय हुआ दर्दनाक हादसा, बुजुर्ग महिला की गई जान

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

कांगड़ा जिला के उपमंडल ज्वालामुखी के अंतर्गत मझीन क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है, जहां खेत में घास जलाने के दौरान एक बुजुर्ग महिला की आग की चपेट में आने से मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार डडल गांव, डाकघर मझीन, तहसील खुंडियां व जिला कांगड़ा की रहने वाली 65 वर्षीय कमला देवी पत्नी प्रेम चंद अपने खेत में मौजूद जंगली घास और झाड़ियों को जलाकर सफाई कर रही थी।

इसी बीच अचानक आग अनियंत्रित हो गई और कमला देवी उसकी चपेट में आ गईं। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि वे बुरी तरह झुलस गईं।

हादसा होते ही आसपास के लोगों ने महिला को गंभीर रूप से झुलसी हुई अवस्था में देखा और तुरंत उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एसपी देहरा मयंक चौधरी के बोल 

एसपी देहरा मयंक चौधरी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शव काे पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। फिलहाल पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

राष्ट्रपति के हिमाचल दौरे को लेकर पुलिस विभाग अलर्ट, DIG ने अधिकारियों को दिए ये सख्त निर्देश

हिमखबर डेस्क  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित हिमाचल प्रदेश दौरे...

बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर की लूटपाट की कोशिश, गोलियां भी चलाईं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल में अपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही...

कुल्लू में पंजाब पुलिस का बड़ा एक्शन, कुख्यात गैंगस्टर और 2 महिलाओं समेत 8 गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला में पंजाब पुलिस...