लूटपाट कर भाग रहे आरोपी ग्रामीणों के हत्थे चढ़े, धारदार हथियार दिखाकर सोना लूटने के बाद भाग रहे थे

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

क्षेत्र के राहला में लूट की वारदात को अंजाम देकर भाग रहे आरोपियों को स्थानीय लोगों ने घेरकर पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने कनोज क्षेत्र में धारदार हथियार दिखाकर सोना लूटा और कार में सवार होकर फरार होने की कोशिश कर रहे थे।

सूचना मिलते ही राहला के लोगों ने सतर्कता दिखाते हुए संदिग्ध कार को रोका। इस दौरान ग्रामीणों ने आरोपियों को काबू कर उनकी धुनाई कर दी और तुरंत पुलिस को बुला लिया। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

घटना के दौरान आरोपियों की कार को रोकने की कोशिश में एक ऑल्टो कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, ताकि लूट की वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं का खुलासा हो सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में OPS से छेड़छाड़ हुई तो कर्मचारी करेंगे विरोध, NPS कर्मचारी महासंघ ने UPS पर जताई आपत्ति

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) को...

नूरपुर में अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का पर्दाफाश, 43.56 ग्राम चिट्टे के साथ 2 गिरफ्तार

नूरपुर - सवर्ण राणा हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में...