हिमाचल के कुल्लू में खाई में गिरी गाड़ी, 23 लोग घायल

--Advertisement--

हिमख़बर डेस्क 

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक सड़क हादसा हुआ है। यहां पर एक गाड़ी खाई में गिरने से 23 लोग घायल हो गए हैं।

कुल्लू जिले के निरमंड के ब्रो थाना क्षेत्र में यह घटना पेश आई है। फिलहाल, घायलों को शिमला के रामपुर के खनेरी अस्पताल में भर्ती किया गया है। उधर, हादसे की वजह का पता नहीं चल पाया है।

जानकारी के अनुसार, एक बोलेरो कैंपर शिमला से सटे कुल्लू जिले के ब्रो के कुशवा में हादसे का शिकार हो गई।बोलेरो कैंपर में कुल 23 लोग सवार थे और दो घायलों को शिमला के आईजीएमसी अस्पताल रैफर किया गया है।

घायलों में अधिक महिलाएं हैं। उधर, 50 साल के पुरुष और 24 साल की महिला को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...