युवा पीढ़ी को सतर्क बनाने की पहल, स्कूल में विशेष आयोजन

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऋषिकेश, जिला बिलासपुर में विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों, नशे के दुष्परिणामों तथा साइबर अपराध के प्रति जागरूक करने हेतु एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में जिम्मेदार नागरिकता की भावना विकसित करना तथा उन्हें सुरक्षित एवं सतर्क रहने के लिए प्रेरित करना था।

इस अवसर पर विद्यालय के सभी अध्यापकों एवं प्राध्यापकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री निर्मल सिंह चंदेल भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे और उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन एवं जागरूकता का महत्व समझाया।

पुलिस विभाग की ओर से जिला यातायात प्रभारी कुलदीप चंद, सुमेर चंद और मनदीप भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने, नशे से दूर रहने तथा साइबर अपराधों से बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

इसके अतिरिक्त, स्कूल की तरफ से उप-प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार तथा रोड सेफ्टी प्रभारी प्रेम लाल (प्रवक्ता, गणित) ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने जागरूकता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की तथा ऐसे कार्यक्रमों के महत्व पर बल दिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...