मई में जिला में 115 स्थानों पर लगेंगे आयुष्मान आरोग्य शिविर, ब्लड प्रेशर, शुगर (मधुमेह) की जांच और छाती का एक्स-रे की मिलेगी सुविधा – सीएमओ
हिमखबर डेस्क
मुख्य चिकित्सा अधिकारी विवेक करोल ने जानकारी दी है कि जिला के नागरिकों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने के उद्देश्य से मई 2026 के महीने के दौरान 115 स्थानों में आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में मुख्य रूप से ब्लड प्रेशर, शुगर (मधुमेह) की जांच और छाती का एक्स-रे किया जाएगा।

- उन्होंने बताया कि 1 मई को थुरल ब्लाॅक के दडेल तथा देहरू, फतेहपुर ब्लाॅक के बहादुरपुर तथा इंदौरा के देह,
- 2 मई को शाहपुर ब्लाॅक के चकबन धार, फतेहपुर ब्लाॅक के बनलोह जंग, इंदौरा ब्लाॅक के हगवाल, डाडासिब्बा ब्लाॅक के घरथेरू,
- 3 मई को थुरल ब्लाॅक के आलमपुर तथा जांगल तथा फतेहपुर ब्लाॅक के हारा,
- 04 मई को शाहपुर ब्लाॅक के पुहाड़ा, फतेहपुर ब्लाॅक के बेह कांगड़ा, इंदौरा ब्लाॅक के चनौर, डाडासिब्बा ब्लाॅक के नंगल तथा बीहन,
- 5 मई को नगरोटा बंगवा ब्लाॅक के वरवाला खास, फतेहपुर ब्लाॅक के भतराहन खास, इंदौरा ब्लाॅक के पनियाला,
- 6 मई को नगरोटा बगवां ब्लाॅक के बेहरा बंजार तथा नौगजा, फतेहपुर ब्लाॅक के जगनोली, इंदौरा ब्लाॅक के टोकी, डाडासिब्बा ब्लाॅक के उपरला भडू,
- 7 मई को शाहपुर ब्लाॅक के चंद्रून, फतेहपुर ब्लाॅक के बारी खास, इंदौरा ब्लाॅक के खुब्बर,
- 8 मई को भवारना ब्लाॅक के ननोह खास, फतेहपुर ब्लाॅक के बडूखर, इंदौरा ब्लाॅक के मियानी,
- 9 मई को नगरोटा बंगवा ब्लाॅक के डभलूं तथा पटियालकड़, फतेहपुर ब्लाॅक के सकोह, इंदौरा ब्लाॅक के मलोट,
- 10 मई को महाकाल ब्लाॅक के भेठ झिकली तथा भेठ उपरली, फतेहपुर ब्लाॅक के कुटकणा,
- 11 मई को शाहपुर ब्लाॅक के गोरडा, फतेहपुर ब्लाॅक के खटियाड, इंदौरा ब्लाॅक के थपकौर, डाडासिब्बा ब्लाॅक के दियाल तथा सांैट,
- 12 मई को महाकाल ब्लाॅक के बही तथा सिम्बल, फतेहपुर ब्लाॅक के तलारा, इंदौरा ब्लाॅक के पलाख,
- 13 मई को शाहपुर ब्लाॅक के कियोरी, फतेहपुर ब्लाॅक के कुट, इंदौरा ब्लाॅक के मलारी,
- 14 मई को भवारना ब्लाॅक के सेहूंतु बुहला तथा मट, फतेहपुर ब्लाॅक के लरहूँ खास, डाडासिब्बा ब्लाॅक के गढ़ तथा इंदौरा के भप्पू,
- 15 मई को भवारना ब्लाॅक के सनवर तथा द्र्रमण, डाडासिब्बा ब्लाॅक के ढलियारा तथा सूरजपुर, इंदौरा ब्लाॅक के इंदपुर,
- 16 मई को गोपालपुर ब्लाॅक के लोहना, पालमपुर तथा निहंग, डाडासिब्बा ब्लाॅक के जखुनी, इंदौरा ब्लाॅक के तियारा,
- 17 मई को गोपालपुर ब्लाॅक के बनूरी, मोलीचक्क तथा चंदरेहड,़ डाडासिब्बा ब्लाॅक के संदा,
- 18 मई को नूरपुर ब्लाॅक के कुट, डाडासिब्बा ब्लाॅक के कलोहा निचला तथा करोल,
- 19 मई को नूरपुर ब्लाॅक के उपरली खणी, डाडासिब्बा ब्लाॅक के भरदयाल, इंदौरा ब्लाॅक के सीरत,
- 20 मई को नूरपुर ब्लाॅक के हार, डाडासिब्बा के बगली उपरली, इंदौरा ब्लाॅक के चुरपुर,
- 21 मई को थुरल ब्लाॅक के गढ़ जमुला, डाडासिब्बा ब्लाॅक के भटेहड़ तथा भगीन, इंदौरा ब्लाॅक के बेला-इंदौरा,
- 22 मई को तियारा ब्लाॅक के तरसुह, फतेहपुर ब्लाॅक के सिहोली, इंदौरा ब्लाॅक के कंदरोड़ी,
- 23 मई को तियारा ब्लाॅक के कोहाला खास, फतेहपुर ब्लाॅक के बसकवारा, इंदौरा ब्लाॅक के सूरजपुर उपरला,
- 24 मई को फतेहपुर ब्लाॅक के सुधराण,
- 25 मई को ज्वालामुखी ब्लाॅक के ससान तथा डरोली, फतेहपुर ब्लाॅक के कडाणा, इंदौरा ब्लाॅक के घोरण, डाडासिब्बा ब्लाॅक के महुन,
- 26 मई को ज्वालामुखी ब्लाॅक के थलकन तथा घरंडवार, फतेहपुर ब्लाॅक के सुजल, इंदौरा ब्लाॅक के घंडराण,
- 27 मई को ज्वालामुखी ब्लाॅक के गुरकल तथा अम्बोटू, फतेहपुर ब्लाॅक के मिंता, इंदौरा ब्लाॅक के मजवाह,
- 28 मई को नगरोटा सूरियां ब्लाॅक के खरोता तथा बगलाहड, फतेहपुर ब्लाॅक के झाजगुआं, इंदौरा ब्लाॅक के मिलवां,
- 29 मई को नगरोटा सूरियां ब्लाॅक के नवांशहर, त्रिलोकनाथ तथा नियागल, फतेहपुर ब्लाॅक के बरोट, इंदौरा ब्लाॅक के माज़रा,
- 30 मई को ज्वालामुखी ब्लाॅक के हसोल तथा कटोई, फतेहपुर ब्लाॅक के खैर खास, इंदौरा ब्लाॅक के सनौर में शिविरों का आयोजन किया जाऐगा।

