महिलाओं के साहस ने तोड़ी तस्करों की कमर, अवैध शराब का किया भंडाफोड़

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

महिलाएं जब ठान लें, तो अपराधियों के लिए बच निकलना आसान नहीं होता। शिमला जिला के जुब्बल थाना क्षेत्र के गांव झगटन की महिलाओं ने अपने साहस और सतर्कता के दम पर अवैध शराब तस्करी के एक नेटवर्क को उजागर कर दिया और पुलिस को बड़ी सफलता दिलाई।

दरअसल, महिला मंडल झगटन की सदस्यों ने गुरूवार देर शाम इलाके में संदिग्ध गतिविधियां देखीं और बिना देर किए इसकी सूचना थाना जुब्बल पुलिस को दी। महिलाओं की इस सजगता पर तुरंत एक्शन लेते हुए पुलिस टीम ने 23 अप्रैल को बडेश के पास नाकाबंदी कर एक कार (HP-01A 9727) को रोका, जो सवाड़ा बाजार की ओर से आ रही थी।

तलाशी के दौरान पुलिस को वाहन से 7 पेटियों में 84 बोतल अवैध देसी शराब बरामद हुई। इनमें सुपर संतरा, नाटी नंबर-1 और संतरा नंबर-1 ब्रांड शामिल हैं। मौके से दो आरोपियों शेर सिंह (देहरादून) और इंद्र सिंह पंता (शिमला) को हिरासत में लिया गया।

इस मामले में हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

हालांकि इस पूरी कार्रवाई की असली नायक गांव की महिलाएं ही रहीं, जिनकी हिम्मत और जागरूकता ने न सिर्फ तस्करों को बेनकाब किया, बल्कि समाज में यह संदेश भी दिया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने में आम लोगों की भूमिका कितनी अहम है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related