कांगड़ा में डॉ भीमराव अम्बेडकर चौंक बनाने की उठी मांग

--Advertisement--

Image

कांगड़ा, राजीव जसवाल

आज दिनांक 14.04.21 को काँगड़ा के तहसील चौंक मे भारत रतन डॉ भीमराव अम्बेडकर की 130 वी जयंती पर श्रद्धांजलि दी गई। आज तहसील चौंक मे युवा वाल्मीकि ब्लंट ईयर काँगड़ा व वार्ड नंबर 4 की पार्षद अनुराधा के तत्वाधान मे जयंती समारोह मनाया गया।

इस मौका पर मुख्य अतिथि जिला परिषद के अध्यक्ष रमेश बराड,विशेष अतिथि मण्डल अध्यक्ष काँगड़ा भाजपा सत पाल सोनी,उपाध्यक्ष नरिन्दर त्रेहन, उपस्थित हुये,सर्वप्रथम रमेश बराड जी ने ज्योति प्रजवलित की और पुष्प फूल चढ़ा कर सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की। उसके उपरांत उपस्थित सभी गणमान्य लोगो और युवाओं ने बाबा साहिब को फूल अर्पित किये।

इस मौका पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला काँगड़ा के अध्यक्ष सुदेश सहोत्रा व वार्ड नंबर 4 की पार्षद अनुराधा ने सयुंक्त रूप से मांग उठाई की तहसील चौंक का नाम बदल कर डॉ भीमराव अम्बेडकर चौंक रखा जाये,क्योंकि इस चौंक का नाम दशकों से तहसील चौंक था क्योंकि यहाँ पर पहले तहसील हुआ करती थी. परन्तु अब वहां पर मिनी सेक्टरेट बन चुका है।

इसलिए संविधान निर्माता डॉ भीम राव अम्बेडकर चौंक रखा जाये क्योंकि एक तरफ मिनी सेक्टरेट है जहाँ उपमंडल अधिकारी नागरिक व दंडाधिकारी का कोर्ट लगता है और साथ मे जुड़िशल कोर्ट लगता है, जहाँ संविधान के अंतरगर्त लोगो को न्याय मिलता है।

इसलिए इस चौंक का नाम तहसील चौंक से बदल कर डॉ भीमराव अम्वेडकर चौक रखा जाये जिसका समर्थन जिला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड, मण्डल अध्यक्ष सत पाल सोनी, उपाध्यक्ष नरिंदर त्रेहन व उनके साथ आये भाजपा नेताओं ने पूरा समर्थन किया।

इस मौका पर सुदेश काका, वाल्मीकि युवा वॉलिंटियर्स के अध्यक्ष रमन रिंकू,जिला वाल्मीकि सभा के युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष चटवाल, शिबम,सर्वप्रिय गिल, साहिल सहोत्रा,आर वी युथ के प्रधान रिंकू राणा,उपप्रधान मनीष, सरिता सहोत्रा,आशा रानी, मोहित सहोत्रा,दिवेश बोता व बहुत से युथ वर्कर मौजूद थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हवा के साथ नाचते फूल, अंबर को चूमती चोटियां, AC भी फेल, हिमाचल आकर यहां न घूमे, तो ट्रिप बेकार

हिमखबर डेस्क पर्यटन नगरी डलहौज़ी के समीप डैनकुंड इन दिनों प्रकृति...

पालमपुर से चोरी हुई कार हमीरपुर में बरामद, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिला के पालमपुर से चोरी हुई कार...

हिमाचल की तरक्की में भागीदार बनेगा नॉर्वे, CM सुक्खू ने निवेश के लिए आमंत्रित की कंपनियां

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि...

शिमला ग्रीष्मोत्सव: मालरोड पर महानाटी में एक साथ झूमीं 320 महिलाएं, नशा मुक्ति का दिया संदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एतिहासिक रिज...