कांगड़ा में एक्साइज एक्ट के उल्लंघन पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, शराब की 44 दुकानें बंद

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

आबकारी एवं कराधान विभाग ने कांगड़ा जिला में शराब ठेकों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 44 शराब की दुकानों को बंद करवा दिया है। इनमें 40 मुख्य दुकानें और चार उप दुकानें हैं। यह सभी वाइन शाप यूनिट 1-3-5 के तहत आती हैं। विभाग ने एक्साइज एक्ट की उल्लंघना का हवाला देकर यह बड़ी कार्रवाई की है।

बताया जा रहा है कि करीब पांच लाइसेंसी मिलकर इस कंपनी को चला रहे हैं। अधिकतर दुकानें पालमपुर और बैजनाथ सहित आसपास के क्षेत्रों की हैं। पिछले दिनों मंडी जिला के सुंदरनगर में जहरीली शराब से सात लोगों की मौत के बाद सख्ती बढ़ा दी है।

हर मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। यह वजह है कि कांगड़ा में भी इस कंपनी के पास कुछ शंतरा बरांड की शराब से संबंधित मामला सामने आने पर विभाग ने तुरंत बड़ा एक्शन लिया है। एक्साइज विभाग के ज्वाइंट कमीशनर विवेक महाजन ने बताया कि मामले को लेकर संबंधित कंपनी व विभाग के अधिकारियों को 28 तरीक को बुलाया गया है, जिस दौरान दोनों पक्षों से बातचीत की जाएगी। स्टाक की वैरिफिकेशन की जाएगी।

उन्होंने बताया कि जांच के बाद ही खमियों बारे बात की जा सकती है। अभी तो विभाग को नियमों में उल्लंघन लगा तो यह प्रारंभिक कार्रवाई की गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...