कांगड़ा: भालु ने हमला कर घायल किया भेड़पालक

--Advertisement--

Image

बैजनाथ- बर्फू 

बरोट से 10 किलोमीटर दूर अंद्रली मलाह गांव में भालू ने हमला कर एक भेड़पालक को बुरी तरह से घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल भेड़पालक को पहले स्वास्थ्य केंद्र बरोट पहुंचाया गया, लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे टीएमसी रैफर कर दिया। वहीं जिले में लगातार बढ़ रहे जंगली जानवरों के हमलों पर लोगों में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार अंद्रली मलाह निवासी दविंद्र सिंह (44) पुत्र रसाल सिंह पर वीरवार रात 12 बजे एक भालू ने हमला कर दिया। इसके चलते भेड़पालक बुरी तरह से लहूलुहान हो गया। भालू के हमले से दविंद्र के सिर और मुंह पर गंभीर चोटें आई हैं।

बरोट निवासी छंगा राम, खांपू राम, जोगिंद्र सिंह और भगत ने बताया कि देवेंद्र सिंह शाम को गांव से तीन किलोमीटर दूर काव कूट स्थान पर अपने ससुर की भेड़-बकरियों को चराने गया था। वहीं, रात को भालू ने देवेंद्र पर हमला कर उन्हें बुुरी तरह घायल कर दिया। उन्होंने कहा कि घायल देवेंद्र को सुबह गांव लाया गया। जहां से एंबुलेंस में उन्हें बरोट सामुदायिक केंद्र भेजा गया।

वहीं, केंद्र के प्रभारी डॉक्टर अंकुश ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद दविंद्र को टांडा अस्पताल रैफर कर दिया गया है। वहीं दूसरी ओर मुल्थान पुलिस चौकी में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

टांडा में हिमकेयर कार्ड बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी

हिमखबर डेस्क डा. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कालेज एवं अस्पताल टांडा...

हिमाचल में 30 तक मानसून की एंट्री, आज से 29 जून तक प्रदेश में अंधड़, गर्जन और बिजली चमकने की आशंका

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की दस्तक अब...