बड़ी लापरवाही: मौत के तीन महीने बाद जारी कर दिया कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज का प्रमाणपत्र

--Advertisement--

Image

बिलासपुर- सुभाष चंदेल

बिलासपुर जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। करीब तीन माह पहले एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई थी। लेकिन बिना दूसरी डोज लगाए ही स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण का प्रमाणपत्र जारी कर दिया। तलाई के वार्ड नंबर 5 की एक बुजुर्ग महिला बंतो देवी की मौत हार्ट अटैक से तीन माह पहले हो गई थी।

उन्हें कोरोना वैक्सीन की पहली डोज 13 अगस्त को लगाई गई थी। शुक्रवार को मृतक महिला के बेटे के मोबाइल पर मैसेज आया कि उनकी मां को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगा दी गई है। जब कोविन एप पर चेक किया तो पता चला वैक्सीन का प्रमाण पत्र भी जनरेट हो गया है।

प्रमाण पत्र के अनुसार उन्हें 19 नवंबर 2021 को सीएचसी तलाई में दूसरी डोज लगी है और दूसरे डोज लगाने वाले का नाम मंजु अंकित है।

सीएमओ बिलासपुर डॉक्टर प्रकाश दड़ोच का कहना है कि इस मामले की जांच की जाएगी। वहीं जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

PMFME योजना में मंडी की बड़ी उपलब्धि, हिमाचल में तीसरे स्थान पर जिला; 328 आवेदन मंजूर

प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना यानी PMFME...

राजीव गांधी स्वरोजगार योजना से ई-टैक्सी पर 50% सब्सिडी, दो आवेदकों को मिली मंजूरी

राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के तहत दो आवेदकों...

भयानक हादसा: स्कूटी को 6-7 मीटर तक घसीटता ले गया टिप्पर, महिला की मौत; पति घायल

हिमाचल में एक दर्दनाक सड़क हादसे में टिप्पर स्कूटी...