कांगड़ा: फेसबुक फ्रेंड महिला से दुष्कर्म कर लाखों के गहने लेकर विदेश भागा

--Advertisement--

Image

ज्वालामुखी- शीतल शर्मा 

ज्वालामुखी क्षेत्र में एक अनोखी वारदात सामने आई है। महिला का आरोप है कि उसके एक फेसबुक दोस्त ने पहले दुष्कम किया और फिर कमरे से लाखों के गहने चोरी कर विदेश भी फरार हो गया है।

मामला करीब एक माह पुराना है। पीड़िता ने इसकी शिकायत शनिवार को थाना ज्वालामुखी में दर्ज करवाई है। मामला थाना में दर्ज होने पर पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है और पीड़िता का मेडिकल भी करवा लिया है। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी ज्वालामुखी जीत सिंह ने की है।

जानकारी के अनुसार 31 वर्षीय विवाहित महिला निवासी तहसील खुंडियां ने थाना में शिकायत दर्ज करवाई है कि वह ज्वालामुखी क्षेत्र के नजदीक एक गांव में किराये का कमरा लेकर रहती है। उसका बेटा यहां निजी स्कूल में पढ़ता है और पति बाहर काम करता है।

महिला ने शिकायत में बताया कि तहसील देहरा का एक व्यक्ति उसके साथ फेसबुक पर बात करता था। 25 अक्तूबर को वह व्यक्ति महिला के कमरे में पहुंच गया। उस समय महिला का पति कमरे में नहीं था।

महिला ने आरोपी से कमरे में आने का कारण पूछा तो उसने बताया कि वह यहां से निकल रहा था तो मिलने चला आया। उसके बाद आरोपी ने महिला के साथ जबरदस्ती करनी शुरू कर दी और महिला को एक चाकलेट दी, जो कि महिला ने खा ली। इसके बाद वह बेहोश हो गई। उसके बाद आरोपी ने दुराचार किया।

पीड़िता ने शिकायत में बताया कि जब उसे होश आया, तो कमरे की अलमारी खुली पड़ी थी और अलमारी में लाखों के गहने जो इकट्ठा थे, वहां से गायब थे।आरोपी सारे गहने लेकर फरार हो चुका था। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला थाना में दर्ज कर लिया है।

थाना प्रभारी जीत सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मामला थाना में दर्ज किया गया है और पीड़िता का मेडिकल भी करवाया गया है। फिलहाल आरोपी फरार है और विदेश चला गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आरोपी की धरपकड़ के लिए कानूनी कार्रवाई और प्रक्रिया अमल में ला रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

टांडा में हिमकेयर कार्ड बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी

हिमखबर डेस्क डा. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कालेज एवं अस्पताल टांडा...

हिमाचल में 30 तक मानसून की एंट्री, आज से 29 जून तक प्रदेश में अंधड़, गर्जन और बिजली चमकने की आशंका

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की दस्तक अब...