कांगड़ा दौरे पर आ रहे जयराम, दिल्ली पब्लिक स्कूल का करेंगे लोकार्पण

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 8 अप्रैल को कांगड़ा जिला के एक दिन के दौरै पर जा रहे हैं। वह कांगड़ा सुलह में जनसभा करेंगे और दिल्ली पब्लिक स्कूल तियारा का लोकार्पण करेंगे।

टुअर प्रोग्राम के अनुसार मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 8 अप्रैल सुबह 10 बजकर 15 मिनट पर हेलीकॉप्टर से शिमला से पीटीसी डरोह ग्राउंड के लिए रवाना होंगे। पीटीसी डरोह ग्राउंड से नागनी काउ सेंच्यूरी ग्राउंड जाएंगे।

वहां पर करीब 11 बजे सुलह विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न योजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। साथ ही जनसभा भी होगी।

मुख्यमंत्री करीब 2 बजकर 15 मिनट पर पीटीसी डरोह से सड़क मार्ग से दिल्ली पब्लिक स्कूल तियारा जाएंगे। करीब तीन बजे वह दिल्ली पब्लिक स्कूल तियारा का लोकार्पण करेंगे।

3 बजकर 45 मिनट पर दिल्ली पब्लिक स्कूल तियारा से गगल एयरपोर्ट (कांगड़ा) जाएंगे और गगल एयरपोर्ट से हवाई मार्ग से शिमला के लिए रवाना होंगे। उनका शाम 4 बजकर 45 मिनट पर शिमला पहुंचने का कार्यक्रम है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...