कांगड़ा: ट्रेन की चपेट में आने से जख्मी व्यक्ति ने अस्पताल में तोड़ा दम

--Advertisement--

Image

इंदौरा 19 नवंबर – शम्मी धीमान

विधानसभा क्षेत्र इंदौरा के अंतर्गत एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। हादसे में ट्रैन की चपेट में आने से एक व्यक्ति बुरी तरह जख्मी हुआ, जिसने शुक्रवार  को अस्पताल में दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार रेलवे फाटक ढांगू के नजदीक रात करीब 10 बजे अज्ञात व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आने से बुरी तरह जख्मी हुआ था। घायलावस्था में व्यक्ति को मौके पर मौजूद रेलवे पुलिस कंदरोडी ने एंबुलेंस में मुकेरिया के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। जिसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

 वहीं रेलवे चौकी कंदरोडी के प्रभारी बिक्रमजीत सिंह ने बताया कि व्यक्ति की उम्र 45 से 50 वर्ष है, लेकिन मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। मृतक के शव को 72 घंटे के लिए शव ग्रह मुकेरिया में रखा गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...