कांगड़ा जिला के इंदौरा में नशे के विरूद्ध जागरूकता रैली

--Advertisement--

नशा मुक्त हिमाचल बनाने में युवाओं की सबसे ज्यादा भूमिकाः प्रो शशि

इंदौरा – मोनू ठाकुर

नशे के विरूद्ध जागरूकता अभियान को एक जन आंदोलन बनाने में युवाओं की सबसे ज्यादा भूमिका रहेगी। हिमाचल को नशा मुक्त बनाने में हर युवाओं को जन सहभागी होना पड़ेगा, ताकि किसी को भी नशे की बीमारी न लग सके। यह बात हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर के कुलपति प्रो शशि कुमार धीमान ने इंदौरा के मिनर्वा कॉलेज ऑफ फार्मेसी में आयोजित कार्यशाला में कही।

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर, जिला प्रशासन कांगड़ा और मिनर्वा कॉलेज ऑफ फार्मेसी इंदौरा द्वारा नशे के विरूद्ध जागरूकता अभियान के तहत सोमवार को कार्यशाला का आयोजन किया। कुलपति ने कहा कि तकनीकी विवि द्वारा नशे के विरोध में इस प्रकार के जन जागरण अभियान चलाए जा रहे हैं, जिसमें महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों और स्कूलों के विद्यार्थियों को जागरूक किया जा रहा है।

इसी कड़ी में इंदौरा उपमंडल में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 22 अप्रैल को हिमाचल के राज्यपाल एवं तकनीकी विवि के कुलाधिपति शिव प्रताप शुक्ल विद्यार्थियों की जागरूकता रैली को इंदौरा में हरी झंडी दिखाएंगे और उसके बाद विद्यार्थियों को नशे के विरूद्ध जागरूक करेंगे।

कार्यशाला में इंदौरा उपमंडल के युवा स्वयंसेवी मंगल सिंह, डीएसपी इंदौरा संजीव यादव, स्वास्थ्य विभाग नूरपुर के एमडी डॉ तुषार सैनी, फोरेंसिक साइंस नूरपुर के सहायक निदेशक डॉ विजय कुमार ने मिनर्वा कॉलेज के विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव, नशे के बचाव, समाज को जागरूक करने और पुलिस की कार्य पद्धति के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

इस मौके पर तकनीकी विवि के अधिष्ठाता शैक्षणिक प्रो जयदेव, मिनर्वा कॉलेज के चेयरमैन ई जरनैल सिंह पटियाल, प्राचार्य डॉ कपिल कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल करेंगे कार्यक्रम में शिरकत

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल 22 अप्रैल को कांगड़ा जिला के इंदौरा उपमंडल मुख्यालय में नशे के विरूद्ध जागरूकता कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। नशे के विरूद्ध जागरूकता कार्यक्रम हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर, जिला प्रशासन कांगड़ा के संयुक्त तत्वाधान में किया जा रहा है।

राज्यपाल इंदौरा बैरियर चौक से नशे के विरूद्ध विद्यार्थियों की जागरूकता रैली को हरी झंड़ी दिखाएंगे। उसके बाद तकनीकी विवि से संबद्ध मिनर्वा कॉलेज ऑफ फार्मेसी इंदौरा के परिसर में सार्वजनिक कार्यक्रम को राज्यपाल संबोधित करेंगे।

इस कार्यक्रम में इंदौरा महाविद्यालय सहित आसपास के निजी व सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, युवक व महिला मंडलों के सदस्य व पंचायतों के जनप्रतिनिधि भी भाग लेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...