कांगड़‍ा : घर से चिट्टा व कार से चरस बरामद, महिला सहित 3 गिरफ्तार

--Advertisement--

कांगड़ा जिले में नशे के खिलाफ छेड़े विशेष अभियान के तहत पुलिस ने 2 अलग-अलग स्थानों पर चिट्टे व चरस के साथ के 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक महिला भी शामिल है।

नूरपुर – स्वर्ण राणा

कांगड़ा जिले में नशे के खिलाफ छेड़े विशेष अभियान के तहत पुलिस ने 2 अलग-अलग स्थानों पर चिट्टे व चरस के साथ के 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक महिला भी शामिल है।

जानकारी के अनुसा पहले मामले में देर रात पुलिस ने बरोटा गांव में एक घर में एक महिला को नशे की खेप सहित काबू किया है।

इंदौरा थाना प्रभारी कुलदीप शर्मा ने बताया कि गत रात पुलिस चौकी ठाकुरद्वारा के प्रभारी रमेश ठाकुर अपनी टीम के साथ बरोटा-ठाकुरद्वारा रोड पर गश्त कर रहे थे।

इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि बरोटा गांव में एक महिला चिट्टे का कारोबार कर रही है। पुलिस ने बरोटा पंचायत के पूर्व प्रधान व महिला वार्ड सदस्य की मौजूदगी में घर में सर्च अभियान चलाया।

इस दौरान घर के कमरे में बनाए गए शीशे के शोपीस में रखे एक पाऊच से 7.10 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी महिला की पहचान लक्ष्मी देवी निवासी बरोटा के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार आरोपी महिला के खिलाफ पहले भी थाना इंदौरा में चिट्टे की तस्करी के मामले दर्ज हैं।

कार से 250 ग्राम चरस बरामद, 2 गिरफ्तार

दूसरे मामले में नूरपुर जिला पुलिस के नारकोटिक्स सैल की टीम ने नूरपुर के हडल पुल के पास गाड़ी सवार 2 लोगों से 250 ग्राम चरस बरामद की है। एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि दोनों आरोपी इंदौरा के निवासी हैं। गाड़ी को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ आगामी कार्रवाई जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...