कांगड़ा को हिमाचल की टूरिज्म कैपिटल बनाने से अन्य जिलों को भी लाभ – आशीष बुटेल

--Advertisement--

सुंदरनगर, 22 मार्च – डॉली चौहान

प्रदेश सरकार द्वारा कांगड़ा जिले को सूबे की टूरिज्म कैपिटल बनाने से साथ लगते जिला मंडी, चंबा,ऊना और हमीरपुर का भी फायदा होगा। कांगड़ा के गग्गल एयरपोर्ट का विस्तार होने से टूरिज्म के साथ-साथ स्थानीय लोगों को हवाई सेवा को लेकर सहुलियत प्राप्त होगी।

यह बात बुधवार को प्रदेश सरकार में शहरी विकास, प्राथमिक एवं उच्च शिक्षा के सीपीएस आशीष बुटेल ने अपने मंडी के राज्यस्तरीय नलवाड़ मेला सुंदरनगर के शुभारंभ अवसर पर मीडिया से अनौपचारिक बातचीत के दौरान कही।

आशीष बुटेल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में हवाई यात्रा को लेकर टिकट के मूल्य काफी अधिक हैं। प्रदेश में अभी तक हवाई मार्ग से सामान के आदान-प्रदान की व्यवस्था नहीं है। लेकिन गग्गल एयरपोर्ट के विस्तारीकरण से बड़े जहाज आने पर जहां हवाई यात्रा सस्ती होगी।

वहीं हवाई मार्ग से चीजों की ट्रांस्पोर्टेशन भी कम माल भाड़े दर पर मुहैया होगी। उन्होंने कहा कि गग्गल एयरपोर्ट के विस्तारीकरण का विरोध कुछ जगह पर हो रहा है और इसका विस्तार करना जरूरी हो गया है। आशीष पटेल ने कहा कि गग्गल एयरपोर्ट के विस्तारीकरण को लेकर प्रदेश सरकार द्वारा बजट मुहैया करवा दिया गया है।

मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल ने कहा कि राज्यस्तरीय नलवाड़ मेला सुंदरनगर एक ऐतिहासिक मेला है। उन्होंने कहा कि जहां प्रदेश की सरकारे गोवंश को बचाने को लेकर जूझ रही है।

वहीं इस प्रकार के पशु मेला के आयोजन से इनके संरक्षण की ओर बेहतरीन कदम उठाया जा रहा है। कृषि के क्षेत्र में आधुनिक मशीनों के अधिक उपयोग के बावजूद भी बैलों के पूजन के साथ शुरू होने वाले मेलों से परांपरागत खेती की भी झलक देखने को मिलती है।

उन्होंने कहा कि नलवाड़ मेला सुंदरनगर में आने का मौका पहली बार मिला है। आशीष बुटेल ने सुंदरनगर के लोगों को राज्यस्तरीय नलवाड़ मेला की शुभकामनाएं दी हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

CUET UG परीक्षा 11 मई से, परीक्षा केंद्र में इन चीजों​ की रहेगी नो-एंट्री; चेक करें लिस्ट

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जारी किया ड्रेस कोड, धार्मिक...

चुनावी मैदान में परिवार आमने-सामने, दादी और पोती के बीच सीधी भिड़ंत

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में जिला परिषद...

सिरमौर का अनुराग बनेगा सेना में अफसर, 3 असफलताओं के बाद पास की NDA की परीक्षा

हिमखबर डेस्क सिरमौर जिले के दुर्गम क्षेत्र कोड़गा से निकलकर...

हिमाचल में होमगार्ड भर्ती के नाम पर सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहें, विभाग ने युवाओं को किया आगाह

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश होम गार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा विभाग...