कांगड़ा के दौलतपुर में सुनार ने फंदा लगाकर मौत को किया अपने नाम

--Advertisement--

Image

काँगड़ा – राजीव जस्वाल

कांगड़ा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत पंचायत दौलतपुर में एक व्यक्ति का शव घर के कमरे में ही लटका हुआ मिला है। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजनों ने शव को उतार कर नीचे रख दिया था। कांगड़ा पुलिस शव की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल कालेज भेज दिया है।

मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी कांगड़ा भारत भूषण शर्मा ने बताया कांगड़ा उपमंडल की पंचायत दौलतपुर में एक व्यक्ति ने अपने घर के कमरे में ही फंदा लेकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान विनोद कुमार (60 वर्षीय) उत्तर जगन्नाथ के रूप में हुई है, जोकि पंचायत दौलतपुर का स्थाई निवासी था। उन्होंने बताया पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजनों ने शव को नीचे उतार लिया था और शव की जांच करने पर उसकी जेब में सुसाइड नोट भी मिला है।

उन्होंने बताया पुलिस ने इस संबंध में अपनी जांच शुरू कर दी है और मृतक की जेब से बरामद सुसाइड नोट की भी जांच की जा रही है। मृतक दौलतपुर में ही सुनार का कार्य करता था। उन्होंने बताया कि जांच के बाद ही कांगड़ा पुलिस मामला दर्ज करेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...